अनमोल नगर के युवक से हीरे के व्यापार के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी

रतलाम
शहर के अनमोल नगर में रहने वाले 30 वर्षीय युवक से हीरे के कारोबार में बड़े लाभ का लालच देकर 20 लाख रुपए की ठगी की गई है। पीडि़त के अनुसार इसके पिता सेवा निवृत रेलकर्मी है और इन्ही की जमा पूंजी ठग ली गई है।
अनमोल नगर निवासी महेन्द्र पिता सतनामसिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि मेरे दोस्त हरजिन्दर सिंह निवासी बिजनौर हा.मु. इन्दौर मुझे रतलाम में गुरूद्वारा मे मिला था । उसी के माध्यम से रविन्द्र सिंह टांक निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) से मेरा परिचय हुआ था । रविन्द्र सिंह मेरे घर हरजिनदर सिंह के साथ 12 फरवरी 2025 को आया था। जिसने बताया कि मेरा डायमण्ड (हीरे) का व्यवसाय है । जिसमे मै अपनी पूंजी लगाता हूं और मुझे ज्यादा मुनाफा /लाभ मिलता है। आप भी मुझे रूपये दोगो तो आपको भी उन रूपयो की दोगुनी रकम दी जावेगी ।
महेन्द्र के अनुसार मै रविन्द्र सिंह टांक की बातो मे आकर 13 फरवरी 2025 को अपने मम्मी मंनजीत कोर के मोबाईल से रविन्द्र सिंह टांक के मोबाईल नम्बर 9294713137 पर 30,000/- रूपये आन लाईन टांसफर किया था।
उसके बाद मै अपने मोबाईल नंबर से रविन्द्र टांक के मोबाईल नंबर 9294713137 पर तथा मेरे बङे भाई अमरजीत सिंह के मोबाईल नंबर तथा मेरे भाभी चिंकी मोबाईल नंबर से रविन्द्र सिह टांक के मोबाईल नंबर 9294713137 पर बार-बार पेमेन्ट किया गया तथा एयरटेल पेमेन्ट बैक (अमृत पाल सिंह) के माध्यम से भी तथा अमृत पाल सिंह ने अपने व्यक्ति गत पर्सनल मोबाईल नम्बर 990770233 से भी कुल रविन्द्र सिंह टांक के मोबाईल नंबर 9294713137 व स्टेट बैंक आफ इन्डिया सेविग एकाउन्ट नम्बर 30661791778 पर कुल लगभग 7,00,000/- रूपये (सात लाख रूपये) ट्रांसफर किये थे।
इतने रुपए देने के बाद शुरू मे तीन लाख रूपये वापस कर मुझे विश्वास मे ले लिया फिर जब ज्यादा राशि भेजी गई तो उसने रूपये वापस करना बन्द कर दिया और बोलने लगा कि मेरे कारोबार मे घाटा हो गया है। अब कुछ दिन बाद व्यवस्था कर आपकी रकम वापस कर दूंगा जो पिछले जून से करीबन 09 माह से केवल आश्वासन दे रहा है। परन्तु कोई भी राशि अभी तक नही दिया है। मेरे पिता जी रेल्वें से रिटायर्ड हुए थे। जिसके पैसे मिले थे तो मैने रविन्द्र सिंह को दिया था। मैने अपने नाम की एफ.डी. भी तोङ कर दिया था। मैने रविन्द्र टांक को 13 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक 20 लाख रूपये आन लाईन ट्रांसफर कर दिये है । मेरे साथ रविन्द्र सिंह टांक निवासी इन्दौर ने डायमंड के व्यापार मे इवेस्टमेंट कर दोगुने रूपये देने के नाम पर धोखा धङी कर करीब 20 लाख रूपये लेकर धोखाधड़ी की है । पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ कायमी की है।
