पानी पतासे की दुकान पर गदर, लात घूंसे के साथ बीयर की बोतलों से हमला

रतलाम
शहर के ज्योति नगर चमारिया नाका पर पानी पूरी की दुकान पर बीति रात जमकर लात घूंसे और बीयर की बोतले चलने का मामला सामने आया है। दुकानदार और ग्राहकों के बीच मचे इस गदर की थाने में दोनो पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है।
पानी पूरी बेचने वाले प्रवीण शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि आज रात्रि करीब 11.10 बजे मै मेरी दुकान पर था तभी मेरी दुकान पर एक व्यक्ति आया जिसने मुझसे पानी पतासे लिए मैने रूपये मांगे तो उक्त व्यक्ति मुझे बोला कि अंकल मुझे कुलदीपसिंह राठौर बोलते है मै नाहरपुरा में रहता हूँ, पानी पतासे के रूपये लोगे तो अच्छा नही होगा फिर मैने उसे पानी पतासे दिए तो वह व्यक्ति वहा से चला गया उसके पीछे ही एक व्यक्ति और आया जो मुझे बोला कि मेरा नाम गोलू है मै छ: महिने जेल काट कर आया हूँ। जो मुझसे पानी पतासे मांगने लगा रूपये मांगने पर बोला कि यहा दुकान दारी नही करनी क्या व दुकान के बाहर जाकर मेरे साथ गाली गलौच करने लगा।
इसी बीच मेरा लडक़ा रजत घर के अंदर से आया तो कुलदीप सिंह मेरे लडक़े के साथ गाली गलौच करने लगा, मेरे लडक़े ने गालीया देने से मना किया तो कुलदीपसिंह व गोलू ने मिलकर मेरे लडक़े रजत के साथ लात मुक्को से मारपीट की गोलू ने उसके हाथ में ली हुई बियर की बोटल से मेरे लडक़े रजत को सिर में पिछे तरफ चोट लगकर खून निकला है, कुलदीप ने मेरे लडक़े रजत को दाहिने तरफ सीने पर मुंह से काटा जिससे उसको सीने पर भी चोट व पेट में भी मारपीट से अंदरूनी चोट है। मुझे भी मारपीट में सिर में पिछे तरफ अंदरूनी चोट लगी है, मौके पर बीच बचाव मेरी पत्नि पुष्पा शर्मा व मेरी मम्मी रूकमणीबाई ने किया व घटना देखी है। पानी पूरी वाले ने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिग भी रखी है। मारपीट के बाद दुकानदार के लडक़े को जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
इधर दूसरे पक्ष के फरियादी ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि मै नाहरपुरा में रहते हुए कपड़े की दुकान पर काम करता हू। 19 अगस्त की रात लगभग 11,15 बजे अपने दोस्त शैलेन्द्र उर्फ गोलू परिहार के साथ चमारिया नाका स्थित शर्मा चाट वाले के यहां पानी पूरी खाने गए थे। यहां क्यूआर स्केनर के माध्यम से रुपए दिए गए तो पानी पूरी दुकानदार प्रवीण शर्मा का बेटा रजत बोला कि रुपए नही डालने की बात पर विवाद करने लगा। इसी विवाद के चलते रजत शर्मा ने मेरे दोस्त शैलेन्द्र पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। जिससे उसकी आँख और सिर से खून बहने लगा था। इसका भी इलाज अस्पताल में कराया जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
