पति ने मोबाईल पर तीन मर्तबा तलाक बोलकर रिश्ता खत्म किया

रतलाम
जिले के ताल थाना क्षेत्र के ग्राम मंडावल में रहने वाली विवाहिता को शादी के एक साल बाद ही पति ने तलाक दे दिया है। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने कायमी की है।
मिली जानकारी के अनुसार मंडावल निवासी विवाहिता का विवाह मोहम्मद अमान निवासी अयोध्या बस्ती महिदपुर सिटी के साथ 29 अक्टूबर को रिती रिवाज के साथ हुआ था।
विवाह के बाद यह अपने ससुराल में ही रह रही थी इसी दौरान इसकी तबियत खराब होने के कारण इसने अपने मायके वालों को महिदपुर बुलाया था। इस दौरान इसकी साँस बोली कि दुल्हन की तबियत खराब है, इसे आपके घर ले जाकर इसका इलाज करा दो। इसके बाद विवाहिता अपने मायके आ गई और इसका उपचार नागदा में कराया गया था।
उपचार के बाद विवाहिता ने अपने ससुराल जाने के लिए कई मर्तबा अपने पति मोहम्मद अमान को मोबाईल पर काँल किए मगर उसने रीसीव नही किए थे। इसी दौरान विवाहिता ने अपनी साँस निलोफर को मोबाईल लगाकर पूछा कि मेरे पति मेरा फोन रीसीव क्यू नही कर रहे है तो उधर से जवाब मिला कि तुमने ही कुछ किया होगा इससे अमान नाराज है। गत माह इसके पति का मोबाईल आया और उसने विवाहिता को तीन मर्तबा तलाक,तलाक,तलाक बोला और कहां कि आज के बाद मेरे घर पर मत आना, आज से हमारे सारे रिश्ते खत्म हो चुके है।
इसके बाद भी विवाहिता ने अपने पति अमान को समझाने के लिए कई मर्तबा काँल किए मगर वह समझने को तैयार ही नही था। बीते गुरुवार को विवाहिता ने यह बात अपने मायके पक्ष को बताई और इसके बाद मायके वालों के साथ थाने पर जाकर शिकायत दर्ज कराई है। विवाहिता के अनुसार इसके मोबाईल पर पति से हुई बातचीत का रिकार्ड भी है।
