Uncategorized

रतलाम में दिनदहाड़े स्कूटी की डिक्की से दो लाख चोरी हुए

रतलाम
शहर के दो बत्ती चौराहे स्थित पंचर दुकान के समीप खड़ी स्कूटी की डिक्की में रखे दो लाख रुपए अज्ञात बदमाश दिन दहाड़े निकाल कर ले गया। पुलिस ने मामले की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार सैलाना बस स्टेण्ड स्थित ओव्हर ब्रिज के समीप रहने वाले कोयला व्यापारी गत दिवस दोपहर 12 से 1 बजे के बीच अपनी स्कूटी से बैंक आँफ बडौदा से रुपए निकालने गए थे। इन्होने रुपए निकालकर बेंग में रखे और बेंग को स्कूटी की डिक्की में रखा था। यह जब जाने लगे तो पता चला कि स्कूटी पंचर हो गई। जिसके चलते यह ज्योति होटल के सामने पंचर पकाने वाले की दुकान पर पहुचे और पंचर जुडऩे के बाद जब यह गाड़ी पर बैठे तो पता चला कि स्कूटी की डिक्की खुली हुई है। इन्होने जैसे ही खुली डिक्की को देखा तो पता चला कि इसमें रखे दो लाख रुपए का बेंग अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया है।

Related Articles

Back to top button