स्वास्थ्य विभाग में तीन दर्जन कर्मचारियों के अटैचमेंट समाप्त

रतलाम
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने वर्षो से अटैचमेंट का लाभ ले रहे कर्मचारियों को उनकी मूल संस्थाओं में भेजा है। इस कार्रवाई से तीन दर्जन से ज्यादा कर्मचारी प्रभावित हुए है। मगर दो कर्मचारियों को विभाग प्रमुख ने अपनी चाकरी के लिए बचा लिया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आयुक्त स्वास्थ्य एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा द्वारा विगत 7 अक्टूबर को वीडिय़ों कांफे्रसिंग में सभी तरह के संलग्नीकरण समाप्त करने के निर्देश दिए थे। इन्ही निर्देशों का पालन करते हुए विभाग प्रमुख ने तीन दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों का अटैचमेंट समाप्त कर दिया है।
विभाग से जारी आदेश में अपना मूल काम और संस्था छोडक़र जिला मुख्यालय के कार्यालय में चाकरी कर रहे एम.पी. डब्ल्यू लोकेश वेष्णव और जिला अस्पताल के पुरुषोत्तम सोमानी का नाम नही है। देखिए प्रभावित कर्मचारियों की सूची..।

