क्राइम

रतलाम स्टेशन से 50 हजार का डोडा चूरा बरामद

रतलाम
आरपीएफ और जीआरपी ने स्टेशन परिसर से एक युवक को हिरासत में लेकर इसके कब्जे से लगभग 50 हजार रुपए कीमत का डोडा चूरा बरामद किया है।
जीआरपी को मिली सूचना के बाद स्टेशन परिसर से पंकज चौरसिया पिता शोभाराम चौरसिया उम्र 33 वर्ष निवासी श्री राम नगर, जेवीएल मार्ग थाना ओद्योगिक क्षेत्र रतलाम को हिरासत में लेकर इसकी तलाशी ली गई तो पंकज के पास दो थैलों में भरा 15.705 किलोग्राम कुल कीमती 44,700 रूपये का पाया गया।
डोडाचूरा बरामदगी के इस मामले में आरपीएफ पोस्ट रतलाम ने पंकज चौरसिया को जीआरपी को के हवाले किया था। पंकज के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।

Related Articles

Back to top button