Product by Red Chilis

राहगीर ने लिफ्ट मांगी और चोरी कर ले गया बाईक

रतलाम
नामली थाना क्षेत्र के ग्राम बांगरोद में रहने वाले श्रमिक के साथ अजीब हरकत हुई। बाईक पर सवार इस श्रमिक को रास्ते में युवक मिला और उसने लिफ्ट मांगी, रास्ते में दोनो रुके तो राहगीर श्रमिक की मोटर साईकल लेकर फरार हो गया।
बांगरोद निवासी श्रमिक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि गत दिवस यह अपनी मौसी के लडक़े मुकेशनाथ की मोटर साईकल लेकर बांगरोद से रतलाम आ रहा था। इसी दौरान बांगरोद शराब कलाली के सामने एक व्यक्ति मिला और बोला कि कहां जा रहे हो, श्रमिक ने बोला कि वह रतलाम की तरफ जा रहा है। इस पर राहगीर इसकी मोटर साईकल पर सवार होकर बोला कि मुझे रतलाम छोड़ देना। दो बाईक पर सवार थे और इसी दौरान सेजावता शराब कलाली के सामने से गुजरते हुए राहगीर बोला कि एक देशी शराब का क्वाटर लेकर आता हू, दोनो थोड़ा थोड़ा पी लेते है। इस पर श्रमिक राजी हो गया। इन दोनो ने शराब पी और श्रमिक बोला कि बाथरुम जाकर आता हू। इधर श्रमिक गया और इधर राहगीर इसकी मोटर साईकल लेकर फरार हो गया। श्रमिक ने आसपास के इलाके में राहगीर को खोजा मगर वह नही मिला तो थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button