कुरियर वाले को ओटीपी बताया और खाते से कट गए 50 हजार

रतलाम
जावरा शहर के नजरबाग इलाके में रहने वाले युवक के पास ब्लू डाँट कुरियर वाले को फोन आया जिसमें ओटीपी पूछा गया। युवक ने ओटीपी बताया और इसके खाते से 50 हजार रुपए कट गए। मामले की शिकायत सायबर और थाने में की गई है।
नजरबाग जावरा में रहने वाले तंरग सिंघल के अनुसार इनकी माताजी की बैंक पासबुक और डेबिट कार्ड ब्ल्यू डाँट कुरियर कंपनी से आने वाले थे। इसी दौरान इनके मोबाईल पर काँल आया कि मै ब्ल्यू डाँट कुरियर से बोल रहा हू आप मुझे ओटीपी बता दो में पार्सल आपके घर पहुचा दूगा। तंरग ने जैसे ही ओटीपी नम्बर दिया, वैसे ही इसके खाते से 49 हजार 999 रुपए कट गए। कुछ देर बाद ब्ल्यू डाँट कुरियर वाला घर आया और पार्सल देकर चला गया, इसने किसी से भी ओटीपी नही लिया था। तंरग के अनुसार मोबाईल नम्बर 8932854875 के धारक ने कुरियर वाला बनकर उक्त राशि ठगी है। पुलिस ने शिकायत पर धारा 318 (4) 319 (2) के तहत कायमी की है।
