फोटो वायरल करने के धमकी देकर छात्रा से 80 हजार मांगे

रतलाम
अपने दोस्त के साथ फोटोशूट करने बड़ायला चौरासी गई छात्रा का फोटो और वीडिय़ों एक युवक ने बनाते हुए इन्हे डिलीट करने के नाम पर 200 मांगे, छात्रा के दोस्त ने उसे दौ सौ रुपए दे दिए थे। कुछ देर बाद फिर छात्रा के पास फोन आने लगे कि हमारे पास तुम्हारा वीडिय़ों है, 80 हजार रुपए दे दो वरना फोटो वायरल कर देगे।
छात्रा ने शिकायत दर्ज कराी है कि गत दिवस अपने मित्र के साथ फोटो शूट करने बड़ायला चौरासी गई थी। यह जब फोटो शूट कर रहे थे, तभी वहां एक व्यक्ति आया और उसने अपना नाम अशोक निवासी चौरासी बड़ायला बताते हुए कहां कि तुम दोनो यहां क्या कर रहे है? अशोक ने इन दोनो को फोटो और वीडियों भी बना लिए। जब छात्रा ने वीडिय़ों बनाने से मना किया तो अशोक बोला कि तुम मुझे 200 रुपए दे दो, मै यह वीडिय़ों फोटो डिलीट कर दूगा। इस पर छात्रा के दोस्त ने उसे दौ सौ रुपए देकर रवाना कर दिया था।
इस दिन कुछ देर छात्रा के दोस्त के पास उसके भाई का फोन आया और उसने बताया कि किसी वसीम नामक युवक ने तुम्हारी वीडिय़ों भेजी है और डिलीट करने के बदले 80 हजार रुपए मांग रहा है। वसीम ने धमकी दी है कि अगर 80 हजार रुपए नही दिए तो सोशल मीडिया पर वीडिय़ों वायरल कर देगा। मामले की जानकारी छात्रा ने अपने परिजनों को देते हुए आईए जावरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
