दीनदयाल नगर थाने पहुचे GEN G – बोले हमारी सुनना पड़ेगी वरना…

रतलाम
शहर के दीनदयाल नगर की निवासी होकर प्रोफेशनल माँडलिंग का काम करने वाली युवती की 8 अक्टूबर को की शिकायत पर थाना दीनदयाल नगर में मचा घमासान चार दिनों तक चलता रहा और इसका अंत भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री सहित 6 लोगों पर प्रकरण दर्ज होने के बाद हुआ है। थाने में कायमी के बाद भी सोश्ल मीडिया पर पुलिस पर आरोपों का दौर भी जारी है। आत्मदाह के प्रयास वाले दिन थाने पर जो हंगामा हुआ उस दौरान पुलिस को चेतावनी दी गई थी कि हम GEN G है हमारी सुनना पड़ेगी, वरना ठीक नही होगा।
आत्मदाह की चेतावनी वाले दिन का घटनाक्रम कुछ यू था जिसमें थाना प्रभारी अनुराग यादव विवेचना कार्य कर रहे थे और थाने में मौजूद स्टाफ उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार चौहान, भगवानसिंह राठोर, प्रधान आरक्षक कमल बघेल और संदीपसिंह चौहान आदि अपने अपने कार्य में व्यस्त थे।
इसी दौरान नीरज टांक, चेतन टाँक, दो युवतियों के साथ थाने पहुचे और जोर जोर से चिल्लाते हुए बोले तुमने हमारे खिलाफ एफआईआर क्यू लिखी? इसी दौरान एक युवती ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालते हुए हाथ में माचिस से स्वयं आत्मदाह करने का दबाव बनाया। थाने के मुख्य दरवाजे में पर घटित हो रहे इस हंगामे को रोकने के लिए प्रधान आरक्षक कमल बघेल ने युवती के हाथ माचिस छिनने का प्रयास किया। इसी दौरान थाना प्रभारी भी बाहर आए तो दोनो युवतियां बोली कि हमारे खिलाफ रिपोर्ट पर कोई कार्यवाई नही की है, जिनके खिलाफ हमने शिकायत दी है, उन्हे थाने में बंद करो। हमारे मोहल्ले में रहने वाले लोगों को यहां गिरफ्तार कर के लाओं। पुलिसकर्मी जहां एक और इस मामले को शांत करने का प्रयास कर रहे थे, वही दोनो युवतियां कह रही थी कि हम ..GEN G
है, हमारी सुनना पड़ेगी। इसी दौरान नीरज टांक, चेतन टाँक चिल्ला कर युवती को उकसाते हुए बोले कि माचिस जला ले। यहां एक युवती ने नाराज होकर थाना प्रभारी के साथ झूमा झटकी शुरु करते हुए गर्दन के दाहिनी तरफ हाथ के पंजे से हमला किया, युवती के नाखून बड़े होने के कारण इन्हे चोट भी लगी है। इसी हंगामे के बीच युवती के पिता पवन टांक और अन्य सावन टांक ने चिल्ला चोट करते हुए थाने में भय बनाया था। पुलिस ने इस मामले में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री सहित छह लोगों के खिलाफ कायमी की है।
दीन दयाल नगर स्थित मकान नम्बर एफ-20 और ई-24 के रहवासियों के बीच मामूली कहां सुनी से शुरु हुए विवाद के बाद गत 8 अक्टूबर को इनका विवाद फिर भडक़ा था, जिसकी तीन शिकायते अलग अलग दर्ज कराई गई थी।
