पति ने मोबाईल छिना, सास ने चोटी खीची और ननद पेट्रोल की बोतल ले आई

रतलाम
विगत नौ साल पहले प्रेम विवाह कर चुकी अब अपनी चार बेटियों के साथ अलग रहती है। बीते दिनों इसे पति ने बुलाया और विवाद करने लगा। इस दौरान पति ने महिला का मोबाईल छिना तो सास ने इसके बाल पकडक़र गिराते हुए मारपीट शुरु कर दी। इसी दौरान ननद भी पेट्रोल की बोतल लेकर तैयार खड़ी थी। महिला ने जैसे तैसे जान बचाई और थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि इसने महेश गोरिया निवासी बांगरौद के साथ करीब 09 साल पहले लव मैरिज की थी जिससे इसे 04 चार लडकियाँ हैं। वर्तमान में इसका ससुराल बागरोद ही है।
पीडि़ता के अनुसार चार लडकी होने से इसका पति महेश व मेरी सास लक्ष्मी बाई मुझसे आये दिन लडाई झगडा करती थे और पति आए दिन शराब पीकर मारपीट पर उतारु होता आ रहा था। ऐसे में पीडि़ता विगत दो वर्षो से किराए का मकान लेकर मजदूरी कर अपनी बेटियों का पालन पोषण कर रही है।
पिछले दिनों इसके पति ने इसे मोबाईल पर फोन लगाकर अपने घर बुलाया और बातचीत करते करते पीडि़ता के हाथों से इसका मोबाईल छिन लिया। जब पति से मोबाईल मांगा गया तो इसकी सास ने बाल पकडक़र खीचते हुए मारपीट शुरु कर दी। इसी बीच ननद सन्ना भी हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर आ गई और बोली कि तुझे आज हम जान से खत्म कर देगे। यहां हंगामा होते देख आसपास के लोग आए और बीच बचाव किया। इसके बाद पीडि़ता ने अपनी बेटियों के साथ बागरोंद पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई है।
