Product by Red Chilis

भाई से मिलने रतलाम आ रहे युवक का अपहरण कर फिरौती मांगी

रतलाम
ग्राम सुराना निवासी युवक के अपने काका के लडक़े से मिलने रतलाम आ रहा था, तभी इसका पुराना दोस्त मिला और इसे घुमाने के बहाने गोदाम के पास बने कमरे में ले गया। यहां इस दोस्त के कुछ साथी भी आ गए और युवक के साथ मारपीट करते हुए रुपयों की मांग करने लगे। युवक ने अपने अंकल के लडक़े को मोबाईल लगाकर रुपए मंगाए। मगर इसी बीत अपहरण करने वालों को भनक लगी कि मामले की जानकारी पुलिस को हो गई और वह युवक को छोडक़र फरार हो गए। मामला संबधित थाने में दर्ज कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सुराना में रहने वाला युवक खेती किसानी कार्य से जुड़ा हुआ है और पिछले दिनों रतलाम में रहकर फायनेंस का काम करने वाले अपने अंकल के लडक़े सूरज से मिलने रतलाम आ रहा था। इसी दौरान युवक के बचपन का दोस्त ग्राम सुराना निवासी इरशाद पिता जाकिर अली इसे मिला और बोला कि चल मेरी मोटर साईकल पर बैठ जा मेरे दोस्त से मिल कर आते है। इरशाद इसे मोटर साईकिल पर बैठा कर राजस्थान इंटरप्राईजेस पत्थर गोदाम के रतलाम-झाबुआ रोड पर पीछे बने कमरे में ले गया और कमरा बाहर से बंद कर दिया। कुछ देर बाद यहां दो लोग आए और युवक को गालिया देते हुए बोले कि तू अंदर कैसे आ गया। इस पर युवक बोला कि मै यहां इरशाद के साथ आया हू तो दोनो बदमाशों ने इसके साथ मारपीट शुरु कर दी। इतने वहां आए इरशाद को बचाने के लिए बोला तो इरशाद बोला कि अब तू फस गया है, ये लोग तुझे झूठे केस में फसा देगे, रुपए लेन देन कर के ही इनसे पीछा छुड़ाना पड़ेगा।
इसी बीच इरशाद ने युवक के मोबाईल से अंकल के लडक़े सूरज को फोन लगाया और युवक की बात कराई। युवक ने सूरज को मोबाईल पर बोला कि तू जितने भी रुपयों की व्यवस्था हो कर के सालाखेड़ी से झाबुआ रोड़ पर आ मै तुम्हे यही मिलूगा। उधर सूरज रुपयों की व्यवस्था कर बताए गए स्थान पर पहुचने वाला था और इसी बीच इरशाद और इसके साथी कमरे से बाहर गए और कुछ देर बाद दौडक़र अंदर आकर बोले कि यहां पुलिस पहुचने वाली है। बदमाशों ने अपह्त युवक को भी मौके से भगा दिया और खुद भी फरार हो गए और युवक को चेतावनी दे गए कि आगे से कही दिखा तो जान से मार देगे। युवक इधर उधर भटकते हुए अपने अंकल के लडक़े के घर राजीव नगर पहुचा और भाई सूरज, पुष्कर, सुदीप व दोस्त विनोद को पूरी घटना बता थाने में शिकायत दर्ज करने पहुचा था।
पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 127 (7),296 (1), 351 (3),3 (5) बीएनएस में कायमी की है।

Related Articles

Back to top button