Product by Red Chilis

सब्जी व्यापारी का मोबाईल हेंक हुआ और खाते से कटे एक लाख

रतलाम
शहर के हरमाला रोड़ पर रहकर सब्जी व्यापारी के मोबाईल को अज्ञात बदमाश ने हेंक कर इनके खाते से एक लाख चार हजार रुपए की सायबर ठगी की है।
ठगी का शिकार सब्जी व्यापारी मोहम्मद जफर पिता शेर मोहम्मद ने शिकायत दर्ज कराई है कि विगत माह ये अपने घर पर ही थे इसी दौरान इनका मोबाईल हेंक हो गया था। इस दौरान इनके बैंक खातो से 5000 और 99,000 रुपए का ट्रांजेक्शन गूगल पे के माध्यम से हो गया। फरियादी के अनुसार अज्ञात बदमाश ने यूपीआई आईडी अर्जुन व अन्य आईडी एक लाख चार हजार रुपए की ठगी की है। पुलिस ने मामले में धारा318 (4) के तहत कायमी की है।

Related Articles

Back to top button