क्राइम

परिवार खेत गया और चोर मकान से लाखों के जेवर ले गए

 

रतलाम
पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सुखेड़ा में दिन दहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। परिवार खेत में था और अज्ञात बदमाश मकान में घुस कर लाखों रुपए के सोने व चांदी के जेवर चोरी कर ले गए।
ग्राम सुखेड़ा के कीरपुरा इलाके में रहने वाले फरियादी ने पुलिस को बताया है कि

खेती किसानी करता हु, मेरे घर के आगे पीछे दोनो तरफ दरवाजे है , पीछे का दरवाजा जुडा हुआ रहता है ताकि बच्चे दिन में स्कुल से आने पर पीछे का दरवाजा खोलकर घर के अन्दर आ सके । गत दिवस मैं और मेरी पत्नी दोनो खेत पर गये हुए थे , मेरे दोनो बच्चे स्कुल गये थे । दोपहर करीबन 02.00 बजे मेरी पत्नी खेत से घर पर चाय लेने के लिये आई जो कि थोडी देर में चाय लेकर वापस खेत पर आ गई थी । शाम करीबन 05.00 बजे मैं घर पर आया और देखा तो मेरे कमरे में रखी अलमारी का ताला टुटा हुआ था फिर मेने मेरी गोदरेज में रखा बाँक्स को देखा तो वह नहीं मिला । मेरी अलमारी में बाँक्स के अन्दर एक कमरबंद लगभग 300 ग्राम , एक जोडी चांदी के पायल लगभग 250 ग्राम , एक सोने का मंगलसुत्र का पेंडल लगभग 6 ग्राम व दस मोती , एक जोडी चांदी के कंगन लगभग 50 ग्राम , एक सोने की कान की बाली लगभग 1 ग्राम तथा 8500 रुपये नगद रखे थे । कोई अज्ञात चोर मेरे घर में घुसकर अलमारी का ताल तोडकर उसमे बाँक्स के अन्दर रखा एक कमरबंद , एक जोडी चांदी के पायल, एक सोने का मंगलसुत्र दस मोती का व पेंडल , एक जोडी चांदी के कंगन तथा 8500 रुपये नगद चोरी करके ले गया है । पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।

Related Articles

Back to top button