इंस्टाग्राम पर जिसे दोस्त बनाया वो ही अब फोटो वीडिय़ों वायरल कर रहा है

रतलाम
शहर के रत्नेश्वर इलाके में रहने वाली विवाहित इन दिनों इंस्टाग्राम पर बनाए अहमदाबाद निवासी दोस्त से परेशान है। विवाहिता ने इस दोस्त से पीछा छुड़ा लिया था, मगर वह फोटो एडिट कर इन्हे अश्लीलता के साथ वायरल कर रहा है। विवाहिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विवाहिता के अनुसार इसकी पहचान इस्टाग्राम के माध्यम से अहमदाबाद निवासी राधा किशन नामक व्यक्ति के साथ हुई थी। इसी पहचान के चलते युवती इसी साल जून माह में अपने परिजनों के बगैर बताए राधा किशन के पास अहमदाबा चली गई थी। वहां जाने के बाद युवती को अपने इंस्टाग्रामी दोस्त का चाल चलन ठीक नही लगातो यह जुलाई माह में वापस अपने मायके आ गई थी।
रतलाम आने के बाद युवती ने राधाकिशन को आगे से किसी तरह की बात या मैसेज आदि नही करने के लिए मना किया था। उधर राधाकिशन युवती को परेशान करने की नियत से इसके फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने लगा था। इस मामले की शिकायत ने युवती ने रतलाम एसपी को की थी, जिस पर पुलिस ने राधाकिशन को रतलाम बुलाकर कायमी करने की बात कही थी, जिस पर राधाकिशन ने माफी मांगते हुए आगे से इसी गलती नही करने के लिए शपथ पत्र भी दिया था। ऐसे में युवती ने भी किसी तरह की कार्रवाई नही कराई थी।
लेकिन विगत कुछ दिनों से राधाकिशन वापस युवती और इसकी सास को मोबाईल लगाकर जान से मारने की धौस दे रहा है। इसने पुन: फोटो वायरल करते हुए युवती और इसके परिवार की प्रतिष्ठा धूमिल करना शुरु कर दिया है। परेशान हो कर युवती ने अपने पति के साथ थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला पंजीबद किया है।
उधर रावटी थाना क्षेत्र की विवाहिता को इसका पति फोटो वीडिय़ों वायरल करने की धमकी देकर प्रताडि़त कर रहा है।
ग्राम लबानीपाडा में रहने वाली युवती की शादी 2024 में मनोहर निवासी वालारुण्डी वायड़ी के साथ हुई थी। विवाह के बाद मनोहर छोटी छोटी बाद पर विवाद करने लगा तो युवती जनवरी 2026 में अपने पीयर आ गई थी। इसने न्यायालय में भी पति के खिलाफ वाद दायर कर रखा है।
पिछले दिनों मनोहर अपने पिता के साथ युवती के मायके आया और बोला कि तू ज्यादा होशियार बन रही है और मारने के लिए दौड़ा। जब युवती के परिजनों ने बीच बचाव किया तो मनोहर बोला कि अब तेरे फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूगा और आईन्दा कही दिखी तो जान से मार डालूगा। युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
