वकील, टीचर के बाद नकली थानेदार बनी थी शातिर ठग सपना ठाकुर

रतलाम शहर के तेजानगर में रहने वाले रुपेश चपरोट के साथ खुद को नारकोटिक्स थाने की टीआई बता कर चार करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी कर चुकी चुकी सपना ठाकुर (टांक) का यह पहला अपराध नही है। इसके पहले भी इसने कभी वकील तो कभी टीचर बनकर शहर व आसपास के कुछ लोगों को मुर्गा बना कर लम्बा माल ऐठा है।
रतलाम के मोहन नगर मे रहने वाली सपना ठाकुर का विवाह शिवगढ़ में किसी टांक परिवार में हुआ है। इसके बाद यह रतलाम में रहने लगी और आसपास ही कपड़ों की दुकान का संचालन अपनी मौसी के साथ करती आ रही है। इस बीच इसने शिकार की तलाश कर उन्हे ठगना शुरु कर दिया। रतलाम के औधोगिक सहित अन्य थानों में भी इसके खिलाफ पूर्व में शिकायते हो चुकी है। सपना राठोर के खिलाफ होने वाली शिकायतों से पीछा छुड़ाने के लिए यह यह वकील भी समय समय पर बदलती आई है।
जानकारों के अनुसार रतलाम निवासी एक महिला के समूह लोन की किश्त जमा कराने के नाम पर सपना ने महिला की लगभग डेढ़ लाख कीमत की सोने के मोती की माला रख ली और हजम कर गई। महिला ने जब सपना से अपनी माला वापस मांगी तो उसे डरा धमका कर चुप करा दिया।
इसी तरह रतलाम निवासी शंशाक नामक युवक को फसा कर उससे भी लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर के छोड़ दिया। यह प्रकरण विचाराधीन है।
इसी महिला ने जावरा थाना क्षेत्र में किसी शिकारी को फसा कर पहले रुपए ऐठे और बाद में खुद को करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर की बहन बता कर उसे धमकाया था।
कुछ समय बाद इसने खुद को नारकोटिक्स विभाग की टीआई बता कर तेजानगर निवासी रुपेश चपरोट को फसाया और इसके साथ ही रुपेश के जीजा के भी 15 लाख रुपए हजम कर गई। बताया जाता है कि रुपेश के जीजा का मुंबई में चांदी के आभूषणों का लम्बा व्यापार है। इनके यहां काम करने वाली महिला के लडक़े के हस्ते लगभग 30 लाख पहुचाए गए, मगर लडक़े ने जीजा को 7-8 लाख रुपए ही दिए थे। मामले की शिकायत मुंबई में हुई तो सपना ने रुपेश के माध्यम से इनके जीजा से बाद कर रुपयों की रिकवरी कराने का झांसा देकर 15 लाख रुपए लिए थे। इसके बाद ये अपने शिकार रुपेश के साथ समय समय पर धौखाधड़ी करते हुए इन्हे चार करोड़ से ज्यादा की चपत दे गई।
सोमवार को पुलिस ने इसे न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड मांगा था। यहां मीडिया के सामने सपना और इसकी मौसी खुद को निर्दोष बताते हुए कहने लगी कि हमने रुपेश जो संपत्ति खरीदी है उसका भुगतान किया है। इस प्रकरण में भी सपना ने अपना वकील बदल कर बहाली के प्रयास तेज कर दिए है।

