गोल्ड लोन के 3 लाख लेने गए युवक के साथ 2 लाख की ठगी

रतलाम
जिले के नामली थाना क्षेत्र निवासी युवक ने अपनी जरुरत के चलते गोल्ड लोन लिया , जब वह गोल्ड लोन की राशि निकालने बैंक गया तो पता चला कि इनके खाते से दो लाख रुपए गायब हो चुके है। मामले की शिकायत थाने में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जाट मोहल्ला नामली में रहने वाले जितेन्द्र कुमार अशोक कुमार जैन ने शिकायत दर्ज कराई है कि इन्होन बैंक से गोल्ड लोन लिया था। 21 सितम्बर को जब इन्होने बैंक पहुच कर लोन की राशि 3 लाख 28 हजार 910 रुपए राशि का चेक जमा कराया तो बैंककर्मी ने बताया कि इनके खाते में मात्र 1 लाख 27 हजार रुपए ही है। इस जानकारी के बाद जब जितेन्द्र ने बैंक स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि 19 सितम्बर को इनके खाते से यूपीआई के माध्यम से 30 हजार, 50 हजार, 19995 हजार रुपए और 20 सितम्बर को यूपीआई के ही माध्यम से 30 हजार, 50 हजार और 19995 हजार रुपए निकाले गए है।
जितेन्द्र के अनुसार इनके साथ 1 लाख 99 हजार 990 रुपए की ठगी हुई है। आश्चर्य ये भी है कि इस राशि निकाले जाने का मैसेज भी इनके मोबाईल पर नही आया है। फरियादी के अनुसार ये पेटीएम का उपयोग करते है और गत 18 सितम्बर को इनका पेटीएम हैंक हो गया था। मामले की शिकायत सायबर सेल और संबधित थाने में की गई है।
