Product by Red Chilis

रतलाम के प्रोपर्टी ब्रोकर को चार करोड़ का चूना लगा गई मंदसौर की नारकोटिक्स टीआई सपना ठाकुर

रतलाम
शहर के तेजा नगर में रहकर प्रापर्टी ब्रोकर व मकान के कन्स्ट्रक्शन का काम करने वाले व्यक्ति के साथ एक महिला ने खुद को मंदसौर की नारकोटिक्स टीआई बता कर चार करोड़ रुपए की ठगी की है। प्रोपर्टी ब्रोकर ने जब रुपए वापस मांगे तो महिला ने इसे इन्काउंटर करने और बेटी की सगाई तुड़वाने आदि जैसी धमकी दी है। पीडि़त ने संबधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पीडि़त के अनुसार विगत दिसम्बर माह 2025 में विजय लोढ़ा द्वारा इससे हुंडी की दलाली के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए गए थे। जिसका प्रकरण न्यायालय रतलाम में चल रहा है। इसी बीच 10 से 15 दिसम्बर 2025 के बीच इसके फोन पर मोबाईल पर 9244016847, 9244216847 से फोन आया, फोन पर महिला ने खुद को मंदसौर में नारकोटिक्स टीआई बताकर अपना नाम सपना ठाकुर नाम बताया था, उसने मुझे बोला कि तुमने जो विजय लोढ़ा के खिलाफ एफआईआर करवाई है, उस एफआईआर की कापी मुझे दे दो तो मैने सपना ठाकुर के दिए गए मोबाईल नम्बर 9244016847 पर व्हाट्सएप पर एफआईआर भेजी थी। उसके बाद उक्त सपना ठाकुर (टांक) ने मुझे फोन लगाकर विजय लोढ़ा वाले केस में रूपये की रिकवरी का भरौसा दिलवाया व सपना ठाकुर मुझसे निरंतर संपर्क करते रही शुरूआत में उसने मुझे विजय लोढ़ा के मकान एंव फ्लेट के कुर्की कराने व अन्य कानूनी चीजों की ऐवज में करीब 70 लाख रूपये नगद ले लिये व मुझसे कहा कि विजय लोढ़ा का मकान व फ्लेट जिस पर बैंक लोन है जिसको आप क्लियर करवा दोगे तो आपके नाम पर हाईकोर्ट से मै विजय लोढ़ा का मकान व फ्लेट आपके नाम पर करवा दूंगी।
पीडि़त के अनुसार मैने इसी बीच मेरे जीयाजी कमल मल्लारा से मिलवाया तो सपना ठाकुर ने उनके बाम्बे वाले केस में मदद के नाम 15 लाख रूपये उनसे नगद ले लिये व बोला था कि आपका काम मै करवा दूंगी। माह फरवरी 2026 में सपना ठाकुर ने मुझसे बोला कि आपके नाम पर उधारी दिखाना पड़ेगी बोलकर सपना ठाकुर ने मुझसे 42 लाख रूपये का उधारी नामा लेख करवाया उसके बाद 22 लाख रूपये मुझसे सपना ठाकुर ने आरटीजीएस के माध्यम से मेरे खाते के उसके खाते में ट्रांसफर करवा लिए । इसके बाद स्टाम्प ड्यूटी व अन्य खर्चो का हवाला देकर मुझसे 15 लाख रूपये फिर ले लिये और उसके बाद सपना ठाकुर ने मुझसे बोला कि कोर्ट में विजय लोढ़ा वाले केस में आपके उपर उधारी दिखाने के लिये प्रूफ चाहिए जिसके लिए सपना राठौर ने मुझसे मेरा तुलसी विहार कालोनी में स्थित प्लाट नम्बर एलआईजी 06 जिसका क्षेत्रफल 13&55 फीट होकर सपना ठाकुर ने उक्त प्लाट को उसके नाम पर करवा लिया व बोला था कि उक्त प्लाट की मै आपको दस दिन में रिटर्न रजिस्ट्री करवा दूंगी, लेकिन सपना ठाकुर ने रिटर्न रजिस्ट्री नही करवाई उसके बाद सपना ठाकुर ने मुझे बोला कि नामली 08 लेन पर मेरी तीन से साढ़े तीन बीघा जमीन है, जहा पर हम दोनो मिलकर पार्टनरशिप में पैट्रोल पंप डाल लेते है, जमीन मेरी रहेगी और इन्वेस्टमेन्ट आपका रहेगा। पैट्रोल पंप डालने की ऐवज में मुझसे सपना ठाकुर ने 35 लाख रूपये ले लिए, उसके बाद सपना ठाकुर ने अपनी 100 बीघा जमीन बिरमावल रोड़ पर बताकर उसमें केसीसी लोन भरने के नाम पर बीस लाख रूपये लिए थे । बाद में मुझे सपना ठाकुर ने बोला कि मै विजय लोढ़ा वाले मामले में आपके लिए कोर्ट के चक्कर लगा रही हूँ, खर्चा हो रहा है, बोलकर मुझसे मेरी बेटी मुस्कान की शादी के लिए जमा किए हुए करीब 105 ग्राम सोने के जेवर मुझसे ले लिए बाद उसने मुझसे बोला कि हाईकोर्ट में विजय लोढ़ा वाले केस को मजबूत बनाने के लिए आपको दीवालिया दिखाना पड़ेगा, इसके लिए आपके मकान को गिरवी रखना होगा और मेरे तेजा नगर रतलाम में स्थित मकान की रजिस्ट्री सपना ठाकुर ने अपने नाम पर करवा ली व बेचान नामा पर 32,93,000 रूपये की रजिस्ट्री होने से सपना ठाकुर ने चेक के माध्यम से 20 लाख रूपये दिए थे। जो रजिस्ट्री के अगले दिन ही सपना ठाकुर ने मुझे बोला कि मुझे रजिस्ट्री के रूपये नगद निकालकर दो तो मैने अपने खाता दो अलग अलग बैंक खातों से नगद निकालकर उक्त बीस लाख रूपये सपना ठाकुर को वापस कर दिए थे। जिस पर सपना ठाकुर ने बोला था कि दस दिन में तुम्हारे मकान की रजिस्ट्री वापस तुम्हारे नाम करवा दूंगी।
बाद में एक दिन सपना ठाकुर मेरे घर तेजानगर आयी और मुझसे कहा कि मै जैसा बोलती हूँ वैसा आप बोलना मै एक विडियो बनाउंगी जिससे यह सिद्ध हो जाएगा कि आप दीवालिया हो गए हो और उसने मुझसे कहा कि मैने अपना तेजानगर वाला मकान सपना ठाकुर को एक करोड़ तीस लाख रूपये में बैच दिया है, आपका इस मकान पर कोई लोन, किसी से कोई उधारी नही है व ना ही आपके भाई बहन को मकान बैचने में कोई आपत्ती है, ऐसा बोलने को मुझसे कहा तो मैने सपना ठाकुर के बताए अनुसार विडियो में बोला था और विडियो सपना ठाकुर ने बनाया था व उसके बाद सपना ठाकुर ने मेरा तेजानगर स्थित मकान का नामांतरण अपने नाम पर करवा लिया व बोला था कि मकान को मै आपके वापस नाम पर करवा दूंगी लेकिन सपना ठाकुर ने मकान को मेरे नाम पर नही करवाया जिसके बाद सपना ठाकुर ने मेरे मकान पर कैमरे भी लगवाए जिसके रूपये भी मैने दिए थे व सपना ठाकुर ने मुझसे कहा कि सर्वे के लिए हाईकोर्ट की टीम आएगी तो आपको मकान खाली करके दूसरी जगह रहना पड़ेगा और उसने मेरे तेजानगर स्थित मकान पर ताला लगा दिया व मकान खाली करने की नौटरी भी करवाई और कहा कि पन्द्रह दिन बाद वापस अपने मकान में आ जाना जिस कारण मेरी पत्नि व बेटी को लेकर वर्तमान में मेरे भाई पंकज के मकान में काटजू नगर रतलाम में रहने चला गया । जिसके बाद सपना ठाकुर उसके बाद भी मुझसे रूपये की मांग करने लगी, मैने रूपये देने से मना किया तो सपना ठाकुर मुझे डराने धमकाने लगी कि मै तुम्हे व तुम्हारी व पत्नि व बेटी को एमडी पाउडर रखकर झूठे एनडीपीएस के केस में फंसा दूंगी धमकी देने लगी, मै काफी परेशान हो गया था व सपना ठाकुर ने मुझे बोला था कि यदि तुमने मुझे रूपये नही दिए तो मै तुम्हारी बेटी मुस्कान के जहा संबंध हुआ है वह संबंध भी तुड़वा दूंगी व मुझसे धमकी दी कि यदि तुमने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई तो तुम्हे जान से खत्म कर दूंगी, मै एनकाउन्टर स्पेशलिस्ट हूँ, तुम्हारा भी एनकाउन्टर कर दूंगी, इसी तरह सपना ठाकुर ने मुझे ब्लेक मेल करके मुझसे कुल 3,45,75,900 रूपये एंव मेरा तेजानगर स्थित मकान को सपना ठाकुर ने उसके नाम पर करवा लिया है, सपना ठाकुर ने मेरा मोबाईल भी फार्मेट करा दिया ताकि मेरे पास उसके खिलाफ कोई सबूत ना रहे । सपना ठाकुर ने चार से पांच बार नितेश मेहता के मेडिकल, डाक्टर निर्मल जैन के क्लीनिक के पास, मित्र निवास कालोनी पर रूपये देने का बोला था व नितेश मेहता मेरे प्लाट व रजिस्ट्री मे भी गवाह है। आज तक सपना ठाकुर ने ना तो मुझे कोई रूपये वापस दिए ना ही मेरे मकान व प्लाट मुझे वापस दिया है। सपना ठाकुर ने मुझसे दो सीम एक जीओ एंव एक एयरटेल कंपनी की सीम भी मेरे नाम की नई ईश्यू करवा कर ली थी, और कहा था कि हाईकोर्ट मैसेज व ओटीपी इसी पर आएगी, आप मुझे सीम देदो, दोनो सीमो के नम्बर मुझे याद नही है। दिनांक 23.09.2026 को मैने सपना ठाकुर को फोन कर बोला कि मेरा मकान व प्लाट आपने अभी तक मेरे नाम से वापस नही करवाया है, तो सपना ठाकुर मुझे बोली कि आज के बाद मुझे फोन मत लगाना नही हो अच्छा नही होगा। मुझे सपना ठाकुर ने विश्वास में लेकर बाद में डरा धमका कर अवैध रूप से वित्तीय लाभ कमाने के उद्देश्य से मेरे साथ करोड़ो की धोखाधड़ी की है।

Related Articles

Back to top button