यात्री और साथियों पर टे्रन में लगे फायर सिलेण्डर से हमला

रतलाम
शहर के सज्जनमिल की चाल निवासी होकर रतलाम से भीलवाड़ा की यात्रा कर रहे युवक पर टे्रन में सवार बदमाशों ने कोच में लगे फायर सिलेण्डर से हमला किया और फरार हो गए। घायल युवक को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
घायल सुभाष पिता जगदीश बामनिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत दिवस यह अपने दोस्त सन्नी पिता जगदीश व बंशी पिता मांगीलाल के साथ रतलाम से भीलवाड़ा की यात्रा टे्रन नम्बर 19712 के जनरल कोच में कर रहा था। इसी दौरान टे्रन के गेट पर बेठे दो बदमाश विवाद करने लगे। इन दोनो बदमाशों ने टे्रन में ही इनके साथ मारपीट करते हुए कोच में लगे फायर सिलेण्डर को उठा कर सुभाष के सिर पर हमला कर दिया। टे्रन में सवार जब अन्य यात्रियों ने शौर मचाया और पुलिसकर्मी पहुचने लगे तो बदमाश आउट साईड से उतर कर फरार हो गए। जीआरपी ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
