लव मैरिज के साल भर बाद समधियों के बीच लात घूंसे और लट्ठ चले

रतलाम
ग्राम सिखेड़ी में रहकर एक साल पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक युवती के परिजनों के बीच हुए विवाद के बाद लात घूंसे और लाठियों का उपयोग मारपीट के लिए किया गया। पुलिस ने दोनो पक्षों की शिकायत दर्ज की है।
एक पक्ष की महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वो ग्राम सुरासा आगर रोड़ उज्जैन पर रहती है। इनकी लडक़ी ने लगभग एक साल पहले सिखेड़ी निवासी नीलेश से प्रेम विवाह किया था।
गत दिवस इनकी बेटी का फोन आया कि मेरे साथ मेरी सासु झगड़ा कर रही है तुम आ जाओ और मुझे लेकर चले जाओ। बेटी की इस सूचना पर 31 अगस्त को युवती के परिजन उज्जैन से रतलाम जिले के ग्राम सिखेड़ी आ गए।
फरियादिया के अनुसार हम सभी घर में बैठकर बातचीत कर रहे थे कि मेरी बेटी का देवर घर पर बैठकर योगेश प्रजापत आया और मेरी बड़ी लडक़ी सलोनी के चांटा मार दिया। इसके बाद समधनों के बीच बहस और मारपीट शुरु हो गई और मारपीट में लात घूसों और डंडों का प्रयोग किया गया। युवती का ससुर मारपीट का वीडिय़ों बनाते हुए मारपीट भी करने लगा।
इसी मामले में युवती के ससुराल पक्ष की महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि मेरे लडक़े नीलेश ने करीब 01 वर्ष पुर्व गाँव सुरासा आगर रोड़ उज्जैन में रहने वाली युवती के साथ लव मैरिज शादी की थी। जो आर्य समाज धार संस्था के द्वारा कराई गई थी ।
गत दिवस युवती के परिजन उज्जैन से हमारे घर आए और चिल्ला कर बोले कि तुम लोग हमारी लडक़ी को ठीक से नही रखते हो उसे परेशान करते हो। जब इन्हे जोर से चिल्लाने के लिए मना करते हुए कहां गया कि गांव में हमारे परिवार की इज्जत है, शांति से बैठकर बात कर लो तो बहू के परिजनों ने हमारे परिवार के लोगों के साथ मारपीट करते हुए अंगुली में काट लिया। इस पक्ष ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
