Product by Red Chilis
पीएम आवास योजना में नाम आया है, और खाते से कट गए दो लाख

रतलाम
शहर के श्रीनगर इलाके में रहने वाले युवक के मोबाईल पर मैसेज आया कि आपको पीएम आवास योजना का लाभ मिला है, भेजी गई लिंक पर क्लिक करे। युवक ने जैसे ही लिंक खोली उसके कुछ देर बाद इसके खाते से 2 लाख रुपए कट गए है। मामले की शिकायत सायबर सेल और संबधित थाने में दर्ज कराई गई है।
श्रीनगर क्षेत्र में रहने वाले प्रकाश पिता रामलाल माली ने शिकायत दर्ज कराई है कि 24 अगस्त को इसके मोबाईल पर इसके परिचित
किसी वर्माजी के मोबाईल नम्बर से मैसेज आया था कि आपका नाम पीएम आवास योजना में आया है, भेजी गई लिंक को खोल कर देखे। फरियादी ने जल्दबाजी में जैसे ही लिंक खोली उसके बाद 28 व 29 अगस्त को इसके खाते से 1,99,989 रुपए कट चुके थे। पुलिस ने मामले में धारा 318 (4) बीएनएस दर्ज किया है।
