Product by Red Chilis

रतलाम से ट्रेन चलते ही महिला का रुपयों से भरा पर्स गायब हुआ

रतलाम
चोर गिरोह की सक्रियता के लिए कुख्यात होते जा रहे रेल मार्ग पर गत दिवस फिर यात्रियों के सामान चोरी होने की वारदाते घटित हुई है।
खानपुरा महाराष्ट्र की महिला यात्री संगीत बेन पति सरजीराम देवकर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह जयपुर से पूणे की यात्रा आरक्षित कोच में कर रही थी, इसी दौरान टे्रन रात 3.10 बजे रतलाम पहुची और चलने लगी इसी दौरान इनका पर्स अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया। पर्स में 7500 हजार रुपए नकद और 14 हजार का मोबाईल सहित अन्य सामान रखा हुआ था। जीआरपी ने कायमी कर मामला विवेचना में लिया है।
उधर मुलताई मध्यप्रदेश निवासी गायत्री पति प्रदीप साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह त्रिशताब्दी एक्सप्रेस टे्रन के कोच नम्बर एस-5 की सीट नम्बर 80 पर बैतूल से इन्दौर की यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान गायत्री अपना पर्स अपने सिरहाने रख कर सोई हुई थी। टे्रन के बेरछा स्टेशन से निकलते ही जब इनकी नींद खुली तो इनका भी पर्स गायब हो चुका था। पर्स में 60 हजार रुपए कीमती मंगलसूत्र, नकदी 30 हजार रुपए और मोबाईल यानि कुल 95 हजार रुपए का सामान रखा हुआ था, जिसे अज्ञात बदमाश ने पर्स सहित चोरी कर लिया है।
इधर सूरत (गुजरात) के रहने वाले संजय पिता रविन्द्रनाथ गुप्ता अपनी पत्नी के साथ उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन करने आए हुए थे। इन्दौर से उज्जैन पहुचते समय रात हो चुकी थी, इसलिए यह उज्जैन के प्लेटफार्म नम्बर 6 पर आराम कर रे थे। रात 3.42 बजे इनकी नींद खुली तो पता चला कि इनकी पत्नी का बेंग गायब हो चुका है। पत्नी के बेंग में 10 हजार रुपए कीमत का मोबाईल, 2 हजार रुपए नकदी, सहित जरुरी दस्तावेज आदि रखे हुए थे, जिसे अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया है।

Related Articles

Back to top button