Uncategorized

मुख्यमंत्री शुक्रवार को करेंगे रीजनल इंडस्ट्री स्कील एंड एम्प्लायमेंट कांक्लेव का शुभारंभ

रतलाम
शुक्रवार 27 जून का दिन रतलाम के औद्योगिक विकास के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 जून को में रीजनल इंडस्ट्री स्कील एंड एम्प्लायमेंट कांक्लेव, (राइज 2025) का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं देश प्रदेश के उद्योगपति तथा निवेशक राइज 2025 में उपस्थित रहेंगे। स्थानीय नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड पर प्रात: 11:00 बजे से प्रारम्भ होने वाले आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के प्रथम सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। सूक्ष्म लघु मध्यम मंत्री चैतन्य काश्यप स्वागत उद्बोधन देंगे।
औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के प्रारंभ में रतलाम तथा रीवा, सागर, अलीराजपुर, पीथमपुर आदि स्थानों पर स्थापित होने वाली रोजगार मूलक औद्योगिक इकाइयों के निर्माण का भूमि पूजन लोकार्पण करेंगे।
ऋण अनुदान का वितरण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कांक्लेव में शासन की योजनाओं के अंतर्गत करोड़ो रूपयों के ऋण तथा अनुदान राशि का वितरण हितग्राहियों को करेंगे। इस दौरान 2 लाख से अधिक हितग्राहियों को 24 करोड रुपए ऋण लाभ का वितरण किया जाएगा। लोकमाता अहिल्याबाई प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत हितग्राहियों को अनुदान वितरण किया जाएगा। प्रदेश में एमएसएमई स्वरोजगार क्रेडिट में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन चयनित बैंकों का सम्मान करेंगे। विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के 10-10 लाभार्थियों को मंच से हित लाभ वितरण किया जाएगा।
औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि पूजन, लोकार्पण
मुख्यमंत्री 16 नवीन औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि पूजन लोकार्पण करेंगे जिनकी सम्मिलित लागत 243.11 करोड़ है। इस दौरान एमएसएमई विभाग अंतर्गत 329 हेक्टेयर के 243 करोड़ लागत से तैयार होने वाले 16 नवीन औद्योगिक क्षेत्रों का भूमिपूजन लोकार्पण किया जाएगा। प्रदेश के अलीराजपुर सीएफसी का भूमि पूजन तथा 11 राज्य क्लस्टर्स का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे।
डीटीआईसी के अंतर्गत प्रदेश के निवाड़ी, आगर-मालवा तथा रायसेन में निर्मित भवनों का भी लोकार्पण किया जाएगा। एमएसएमई अंतर्गत निवाड़ी, आगर-मालवा तथा रायसेन के नवीन डीटीआईसी कार्यालय भवनो का लोकार्पण भूमि पूजन किया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र सेमरी कांकड़ जिला उज्जैन में 67.23 करोड रुपए लागत से निर्मित होने वाले नवीन उद्योग क्षेत्र का भूमि पूजन किया जाएगा।
रोजगार ऑफर लेटर प्रदान करेंगे
रतलाम रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंच से ही कौशल विकास विभाग के अंतर्गत आकांक्षी युवाओं को रोजगार ऑफर लेटर प्रदान करेंगे। एमएसएमई विभाग के अंतर्गत उद्योगपतियों को भूमि आवंटन पत्र का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा एमएसएमई विभाग अंतर्गत निवेश करने वाली रोजगार मूलक औद्योगिक इकाइयों को भूमि के लिए आशय पत्र प्रदान किए जाएंगे।
मार्केट एक्सेस के लिए एमओयू होगा
रतलाम रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में एमएसएमई विभाग तथा वॉलमार्ट के मध्यप्रदेश की एमएसएमई मार्केट एक्सेस के लिए एमओयू होगा। इसके अलावा एमएसएमई विभाग तथा ओंड के मध्य प्रदेश एमएसएमई मार्केट एक्सेस के लिए एमओयू एक्सचेंज किया जाएगा।
मुख्यमंत्री कीं निवेशकों के साथ चर्चा
रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में दोपहर लगभग 1:15 बजे मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का विशेष संबोधन होगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा प्रमुख निवेशकों के साथ वन टू वन चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button