क्राइम

रतलाम: वाईस रिकार्डिंग से ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म

रतलाम शहर के एक थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने मामले की शिकायत एक सप्ताह पहले संबधित थाने में और आज जिला और पुलिस प्रशासन को की है।
शहर के पटरी पार क्षेत्र में रहने वाली दो बच्चों की मां ने शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ सालों पूर्व इसके पड़ोस में रहने वाले युवक से संबध बने थे, इस दौरान मोबाईल पर हुई बातचीत को युवक ने रिकार्ड कर अपने पार स्टोर कर लिया। कुछ समय बाद महिला का विवाह अन्यंत्र हो गया और वो अपने पति व दो बच्चों के साथ रहने लगी थी। इस दौरान प्रेमी ने भी इस महिला के ससुराल के आसपास मकान ले लिया और महिला को अपने घर बुलाने की जिद करते हुए बार बार मोबाईल पर हुई वाईस रिकार्डिग को उजागर करने की धमकी देने लगा।
महिला ने इस युवक को पहले समझाने का प्रयास करते हुए घर टूट जाने की दुहाई दी, मगर युवक नही माना और इसने 15 मई की रात महिला के साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान युवक ने रिकार्डिग डीलीट करने का भरोसा भी दिलाया था, मगर रिकार्डिग डीलिट नही की गई थी।
बीते दिनों फिर युवक ने महिला को धमकाने और रिकार्डिगं उजागर करने की धमकी दी थी, जिस पर महिला ने उसे फटकार दिया था। इस पर युवक ने समाज के ग्रुप में यह वाईस रिकार्डिग वायरल कर दी। इस रिकार्डिग के वायरल होते ही महिला के पति ने इसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया है।
इस मामले की शिकायत महिला ने थाने में दर्ज कराई है, पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है, मगर ब्लैकमेल करने वाला युवक गजराज तंवर पुलिस की पहुच से दूर बताया जा रहा है। महिला ने आज फिर इस मामले की शिकायत जिला और पुलिस के आला अधिकारियों को करते हुए न्याय की गुहार लगाई और आवेदन दिया है कि दोषी युवक को हिरासत मेें लेकर कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Back to top button