Uncategorizedक्राइम

भाई-बहन और अवैध संबध, दोनो की अर्धनग्न लाश मिली

रतलाम। इन्दौर के सरवटे बस स्टेण्ड के निकट लाँज का संचालन करने वाले रवि ठाकुर और सरिता नामक एक महिला का रक्त रंजित शव शनिवार शाम अशोक नगर के एक मकान में अंध नग्गी अवस्था में पाया गया है। मृतक सरिता को अपनी मुंह बोली बहन बता कर उसके घर आता था। दोनो की हत्या धारदार हथियारों से की गई है। हत्या के बाद मौका ए वारदात से एक पुरानी तलवार मिली है जो हमले के बाद टेढ़ी हो गई थी।

पुलिस के अनुसार शनिवार शाम सूचना मिली थी कि अशोक नगर के एक मकान की तीसरी मंजिल पर एक महिला व पुरुष के शव पड़े है। पुलिस ने मौके पर पहुच कर देखा तो पता चला कि यह शव रवि ठाकुर और सरिता के है। रवि की लाँज है और सरिता नरवरिया इन्दौर के ही आशिक नगर में ब्यूटी पारलर का संचालन करती है। सरिता का पति है और इनके दो बच्चे भी है।

मृतिका सरिता के पड़ोसियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि रवि अक्सर सरिता के पति और बच्चों की गैर मौजूदगी में सरिता के घर आया जाया करता था। कुछ समय पहले कुछ लोगों ने इससे पूछताछ भी की थी तो इसने कहां था कि सरिता उसकी बहन लगती है। सरिता के घर रवि का आना-जाना काफी लम्बे समय से चल रहा था। रवि के एक अन्य महिला से भी संबध होना बताए गए है। इस महिला ने रवि को सरिता सें दूर रहने की भी नसीहत दी थी।

पुलिस के अनुसार हत्यारों की खोज के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार को जब रवि मिलने के लिए सरिता के घर पहुचा था, उस दौरान सरिता का पति ) रिषी भी घर पर नही था और बेटी किसी काम से बाहर गई हुई थी।

मौके पर पहुची पुलिस ने पाया कि रवि और सरिता के शरीर पर चाकू से गोदने के कई निशान थे, वही इनके गले तलवार से काटे गए है। दोनो के शरीर पर आधे-आधे कपड़े थे। यहां ये भी पता चला है कि वारदात के दौरान रवि और सरिता ने जान बचाने के लिए हमलावरों से हाथा-पाई भी की थी, मगर वो खुद को नही बचा पाए थे।

वारदात की जानकारी सरिता की बेटी इशिका ने पुलिस को दी है। बेटी ने बताया कि उसे मोबाईल पर माँ सरिता का मैसेज भी आय़ा था कि कोई हमे कमरे में बंद कर के मार रहा है। इस मैसेज के बाद बेटी घर आई तो पता चला कि सरिता और रवि की हत्या हो चुकी है। बेटी के अनुसार वो रवि को अपना गुरु पिता मानती थी और इसकी मां और रवि पति-पत्नी की तरह ही रहते थे।

बहरहाल पुलिस की जांच जारी है और पुलिस सरिता के पति और बेटी इशिका से पूछताछ करते हुए रवि से संबध रखने वाली एक अन्य महिला की भी पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button