खेल

चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव-अजय जड़ेजा रहेंगे विशिष्ट अतिथि

फाइनल में विजेता टीम को दो लाख रूपए का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी

 

रतलाम,

चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जड़ेजा रहेंगे। विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि रात्रिकालीन क्रिकेट महोत्सव का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 7 मई को रविवार रात्रि 8 बजे, नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। समारोह में विशिष्ट मेहमान अजय जड़ेजा के साथ मुख्य अतिथि अनिल फिरोजिया, सांसद उज्जैन एवं प्रहलाद पटेल, महापौर नगर निगम रतलाम रहेंगे।
चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 के तहत बीते 21 दिनों से टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा चल रही है। स्पर्धा में कुल 208 टीमों ने भाग लिया था। इस दौरान सभी टीम के सभी खिलाड़ियों को किट भी वितरित की गई थी। स्पर्धा के। उपविजेता टीम को एक लाख रूपए और ट्रॉफी, सेमी फाइनल विजेता टीम को 30 हजार, क्वार्टर फाइनल विजेता टीम को 15 हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। रात्रिकालीन क्वॉलीफाईंग 64 टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी को सोनाटा रिस्ट वॉच के साथ अन्य आकर्षक पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।
क्रिकेट महोत्सव के तहत प्रारंभिक दौर के मुकाबलों के लिए नेहरू स्टेडियम में दो मैदान और आईटीआई खेल मैदान को तैयार किया गया था। दूसरे दौर में दूधिया रोशनी के बीच स्टेडियम में रात्रिकालीन मुकाबले चल रहे है। स्पर्धा के दौरान आयोजन समिति के सदस्य प्रदीप उपाध्याय, अनुज शर्मा, मयूर पुरोहित, अक्षय संघवी, निलेश पटेल ने अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button