फार्मासिस्ट, चिकित्सा अधिकारी और लेखापाल लगा रहे चौके-छक्के, रतलाम पहुचा फायनल में

रतलाम। कोविड काल में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा कराने वाले स्वास्थ्यकर्मी, चिकित्सा अधिकारी,लेखापाल हो या जिले के गांव-गांव में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे सीएचओं हो। इन दिनों यह सभी क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के लगा कर रतलाम का नाम रोशन कर रहे है।
मौका उज्जैन में आयोजित संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का है। रतलाम से भेजी गई टीम ने शनिवार को शाजापुर सहित अन्य टीमों को हराकर फायनल में प्रवेश कर लिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वर्षाजी कुरील के निर्देश पर जिला कार्यालय के एमआआईओं श्री आशीष चौरिसिया के नेतृत्व में संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रतलाम की टीम भेजने के लिए तीन दर्जन से अधिक स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मियों को एकत्र कर इनके बीच ए और बी टीम बनाई गई। इन टीमों के सभी खिलाडिय़ों का मेंच गत 15 जनवरी को सांईस आर्टस कालेज मैदान पर हुआ। इन मैचों के लिए श्री चौरसिया द्वारा कड़े नियम बनाए गए थे। इन नियमों पर खरे उतरने और संभाग स्तरीय इस प्रतियोगिता में रतलाम का नाम फतेह करने वाले12 लोगों की टीम बनाई गई व 4 अतिरिक्त खिलाड़ी भी रखे गए।
रतलाम से भेजी गई क्रिकेट टीम में डाँ.प्रीतम कटारा (चिकित्सा अधिकारी)को कप्तान बनाया गया वही डाँ.वसीम खान (आरबीएस के चिकित्सक) उपकप्तान बने। इनके साथ खिलाड़ी के रुप में लोकेश विष्णु वैष्णव(बीईई) प्रदीप बारिया(सीएचओ) जितेन्द्र माँझी( फार्माशिष्ट)जितेन्द्र तंबोली (सहायक वर्ग-3) देवेन्द्रसिंह तोमर(टीबीएचवी)आशीष राणा (सीएचओ), कैलाश यादव (बीबीई),प्रशांत जोशी (लेखापाल) कैलाश पाटीदार (बीसीएम) और वार्ड बाँय आकाश खराडी शामिल है। इसी के साथ अतिरिक्त खिलाड़ी के रुप में चिकित्सा अधिकारी डाँ.पवन पाटीदार, भरत निमामा, डाँ.गोपाल यादव और जिला लेखा प्रबंधक सचिन वर्मा भी टीम में भेजे गए है।
रतलाम की इस टीम ने शाजापुर, देवास सहित अन्य जिलों की टीम को पराजित कर आज फायनल में मुकाम जमा लिया है और उम्मीद की जा रही है कि संभाग स्तरीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता में यह टीम रतलाम का परचम पूरे संभाग में लहरा कर आएगी। टीम को मिल रही इस सफलता पर सीएमएचओं वर्षाजी कुरील सहित नवीन नागर, आशीष चौरसिया सहित समस्त चिकित्सा विभाग ने शुभकामनाए दी है।
