क्राइम

पथरी का आँपरेशन कराने गए होमगार्ड जवान की किडऩी गायब

8 माह बाद कराई जांच में किडनी गायब मिली तो शिकायत की गई

यूपी के कांसगज में पदस्थ एक होमगार्ड जवान को उस समय हैरानी हुई जब उसने पेट दर्द के चलते सोनोग्राफी कराई और उसे पता चला कि उसकी एक किडनी गायब है। दरअसल लगभग 8 माह पूर्व इसे पथरी की शिकायत हुई तो उसने अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में आँपरेशन कराया था, इस आपरेशन के दौरान इसकी किडनी ही गायब कर दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद जवान ने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की है।
उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जहां अस्पताल में ऑपरेशन के बहाने होमगार्ड जवान की किडनी निकाल ली।
जिसके बाद 14 अप्रैल 2022 को सुरेशचन्द्र ने अलीगढ़ स्थित एक अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराया था। सुरेश के अनुसार पथरी की शिकायत पर उसने जिस पहली लैब में अपना अल्ट्रासाउंड करवाया था, वहां के एक कर्मचारी ने अपना परिचित बताकर उसे अलीगढ़ स्थित परी अस्पताल में जल्दी से जल्दी ऑपरेशन करवा लेने की सलाह दी। इतना ही नहीं कर्मचारी ने उसे पैसे की चिंता भी ना करने की बात कही। पीडि़त सुरेश ने बताया कि ऑपरेशन के समय वह घर से आने वाले पैसों का इंतजार कर रहे थे, तभी अस्पताल के स्टाफ ने उनसे कहा कि पैसों की कोई चिंता मत करो, जल्दी से ऑपरेशन करवा लो। अब जब 8 महीने बाद पेट में फिर से दर्द उठा, तो पता लगा कि उनके पेट से लेफ्ट किडनी ही गायब है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button