Product by Red Chilis

राजस्थान: कन्हैयालाल हत्याकांड का चश्मदीद गवाह ब्रेन हेमरेज का शिकार

शरीर के हिस्सों ने काम करना बंद किया, एमबी अस्पताल में उपचार जारी

राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड के चश्मदीद राजकुमार शर्मा को ब्रेन हेमरेज होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उदयपुर के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री रामलाल जाट ने सोमवार को अस्पताल जाकर उनकी तबीयत पूछी और डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी शर्मा के परिवार से बातचीत कर उन्हें हर तरह की मदद देने का आश्वासन दिया है। सीएम के निर्देश पर जयपुर से डॉक्टर मनीष अग्रवाल और डॉक्टर राशिम कटारिया सोमवार देर रात ग्रीन कॉरिडोर से उदयपुर पहुंचेगे।
बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगहाली में होने से राजकुमार 2 महीनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। तीन महीने के बाद बेटी की शादी है। 5 दिनों से उन्हें सिर दर्द की दिक्कत थे। कई बार कहने के बाद भी वे अस्पताल नहीं जा रहे थे।
जानकारों के अनुसार कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद से ही टेलर राजकुमार शर्मा सदमें में था। कन्हैयालाल पर हमले के वक्त वो खुद दुकान में मौजूद था। हमले में उसके भी हल्की खरोंच आई थी। लेकिन काम धंधा खत्म होने से वो परेशान था।
पुलिस के अनुसार कन्हैलाल हत्याकांड के मामले की जांच कर रही एनआईए ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है जो न्यायिक अभिरक्षा में है। राजकुमार शर्मा भी इस मामले में चश्मदीद गवाह है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button