Uncategorized

बंगाल में सियासी बवाल, पुलिस वाहन फूंके

नबन्ना चलों अभियान के तहत सडक़ों पर उतरे भाजपाई

बंगाल सरकार को बैरोजगारी और भ्रष्ट्राचार मामले में घेरने के लिए भाजपा ने यहां नबन्ना चलों अभियान की शुरुवात की है। इस अभियान के तहत सडक़ों पर उतरे भाजपाईयों व पुलिस के बीच हिंसक झड़प की खबरे आ रही है। प्रदर्शनकारियों ने जहां एक और पुलिस वाहनों को क्षति पहुचाई है, वही पुलिस ने भी आंसू गैस के गोलों का इस्तमाल कर प्रदर्शन को हिंसक होने से रोकने के प्रयास शुरु किए है।
प्रदेश भाजपा अपने दिग्गज नेताओं के नेतृत्व में नबान्न अभियान छेड़ दिया है जिसमें सभी कार्यकर्ता राज्य सचिवालय नबान्न की ओर मार्च निकाल रहे हैं. इस बीच रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर बीजेपी कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई है. वहीं बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी के नबन्ना चलो मार्च के बीच पुलिस वाहन में आग लगा दी गई। इस मामले में पुलिस ने कुछ भाजपा नेताओं को हिरासत में भी लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button