क्राइम
10 लाख रुपए से भरा एटीएम ही उखाड़ ले गए बदमाश
चौकीदार को बंधक बनाया और एटीएम को चार पहिया वाहन में ले गए

बदमाशों के हौंसलो की दाद देना होगी जिन्होने कानून व्यवस्था को ताक में रखते हुए एटीएम की रखवाली करने वाले चौकीदार को पहले बंधक बनाया और फिर एटीएम उखाड़ कर उसे एक वाहन में ले गए। इस एटीएम में दस लाख रुपए नकदी होना बताई जाती है।
मामला राजस्थान के उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र का है जहां बीती रात अज्ञात बदमाशों ने भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम मशीन उखाड़ा और अपने पिकअप वाहन में डाल कर उसे ले गये.
इस संबध में बैक प्रबंधन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन शुरु कर दी है।
