1 हजार तोला सोना लेने वाले दामाद ने ससुर को लगाया 107 करोड़ का चूना
शादी में पिता ने दी थी डेढ़ करोड़ की कार व अन्य सामग्री

कारोबारी ने अपनी बेटी की शादी धूमधाम से की। बेटी के पिता होने का हर फर्ज पिता ने निभाया, अपनी हैसियत और रुतबे के चलते शादी में दामाद को एक हजार तोला सोना, डेढ़ करोड़ की कार आदि देकर अपनी बेटी को विदा किया। मगर दामाद तो दामाद है उसने अपने भोलेभाले ससुर को ही 107 करोड़ का चूना लगा दिया, साथ ही कुछ संपंत्ति पर मालिकाना हक भी कायम कर लिया। पुलिस ने शिकायत के बाद कायमी की है और इस ठगी में कारोबारी की बेटी की भी भूमिका तलाश रही है। दामाद ने अलग-अलग कामों के लिए जैसे जमीन खरीदने, फूटवेयर का शोरूम खोलने के लिए आरोपी दामाद ने अपने कारोबारी ससुर से 92 करोड़ रुपए ठग लिए थे.
मिली जानकारी के अनुसार एनआरआई कारोबारी अब्दुल लहिर हसन ने 2017 में अपनी बेटी की शादी केरल के रहने वाले मोहम्मद हफीज से की थी. जो केरल के कासरागोड का रहना वाला है।
कारोबारी को जब ठगी की आशंका हुई कि उसका दामाद, असल में उसके साथ धोखा कर रहा है, तो उसने अलुवा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराया. बताया जाता है कि आरोपी दामाद फरार है और फिलहाल गोवा में रह रहा है.
