क्राइम

बेटी की लाश देख मायके वाले नें सास-ससुर को जिंदा जलाया

अपनी प्यारी बेटी को एक साल पहले ही बहू के रुप में विदा करने वाले परिजनों को सूचना मिली कि उनकी बेटी फंदे पर झूलती पाई गई है। इस खबर पर परिजन अपने रिश्तेदारों के साथ बेटी के ससुराल पहुचे और उनका घर फूंक दिया। जब ससुराल में आग लगाई गई तो वहां सात लोग मौजूद थे। इस आग में बेटी के सास-ससुर की जलने से मौत हो गई और पुलिस दल ने पांच लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला है।
ये सनसनीखेज वारदात बीती रात प्रयागराज के मुट्ठीगंज इलाके में स्थित तीन मंजिला मकान में हुई। बताया जाता है कि धूमनगंज के झलवा की रहने वाली अंशिका केसरवानी की शादी एक साल पहले मु_ीगंज के अंशु के साथ हुई थी. आज ससुराल में अंशिका का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. इसकी जानकारी मृतका के मायके पक्ष को मिली.।
इस जानकारी पर अंशिका के परिजन अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुच गए और उन्होंने वहां जाकर हंगामा किया. वह ससुराल वालों पर अंशिका की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे. इस दौरान ससुराल और मायके वालों के बीच जमकर मारपीट हुई.
मायके पक्ष का आरोप था कि ससुराल वाले अंशिका को दहेज के लिए प्रताडि़त करते आ रहे थे। इसी बात पर हंगामा बड़ा तो मायके वालों के साथ आई भीड़ ने ससुराल वालों को घर में बंद कर आग लगा दी. अंशिका के पति अंशु की मकान के नीचे फर्नीचर की दुकान है।
घटना की जानकारी पुलिस को मिली. सूचना पाकर मुटठीगंज पुलिस सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने हंगामा कर रहे मायके पक्ष के लोगों को सख्ती से हटाया. आग की जानकारी फायर बिग्रेड को दी है. काफी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पुलिस ने मकान में बंद 5 लोगों का रेस्क्यू किया. आग बुझने के बाद जब पुलिस अंदर पहुंची तो वहां दो शव बरामद हुए. मृतकों की शिनाख्त लडक़ी के ससुर राजेंद्र केसरवानी और सास शोभा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button