बीमार पति का इलाज कराने इन्दौर गई महिला के मकान में लाखों की चोरी

रतलाम
शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों के चलते गत दिवस चोरों ने शुभ विहार कालोनी स्थित एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवर व नकदी पर हाथ साफ किया है।
शुभम विहार कालोनी में रहने वाली फरियादिया के अनुसार मेरे पति रवीन्द्र पिछले 20-25 दिन से बीमार है। जिन्हे उपचार के लिए शाह हास्पिटल भर्ती कराया था। इस अस्पताल में जब पति को समुचित उपचार लाभ नही मिला तो वह इन्हे लेकर मैदांता हास्पीटल इन्दौर गई थी।
ये जब पति का उपचार इन्दौर में करा रही थी, तभी इनके यहां काम करने वाली बाई मंगेश ने सूचना दी थी कि हमारे घर के दरवाजे का नकुचा टूटा हुआ है तो मैं इन्होने जब रतलाम पहुच कर घर देखा तो यहां रखा सारा सामान बिखरा हुआ था। तथा स्टोर रूम का ताला टूटा होकर स्टोर रूम में रखी अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था।
इन्होने जब अलमारी को देखा तो वहाँ रखे सोने का मंगलसुत्र,कानो के सोने के लटकन,चांदी की पायल 07 जोडी,चांदी के गणेश व लक्ष्मीजी की मुर्तियां,चांदी की बिछिया,दीया,चांदी की डिबिया,चांदी के 40 सिक्के,चार आर्टिफिशियल ज्वेलरी हार सेट,100,50,20,10 के नोटो की गड्डिया कुल नगदी 80000 रूपये नही मिले है। मामले की शिकायत संबधित थाने में दर्ज कराई गई है।
उधर उपरवाड़ा में रहकर खेती किसानी करने वाले बालूसिंह के नाम पर ली गई मोटर साईकल अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया। इनका
मोटर साईकल इनके बेटे रामदेव मंदिर में दर्शन करने गए थे, मंदिर से बाहर आए तो मोटर साईकल चोरी हो चुकी थी।
इसी प्रकार जावरा क्षेत्र के मामटखेड़ा में रहने वाले युवक की मोटर साईकल भी अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए है। फरियादी के अनुसार मोटर साईकल इनकी पत्नी के नाम पर ली गई थी, जो बीते दिनों घर के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया है।
