फायनेंस कंपनी की बंधक संपत्ति की सील तोडक़र कब्जा किया

रतलाम
मकान के नाम पर लाखों रुपए का लोन लेने के बाद समय पर किश्त नही चुकाई तो फायनेंस कंपनी ने न्यायालय के आदेश पर मकान को बंधक बनाकर सील कर दिया था। मगर बीते दिनों लोन नही चुकाने वाले कर्जदार ने बंधक मकान की सील तोडक़र उस पर कब्जा कर लिया। कंपनी मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मकान को कब्जे से मुक्त कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार वास्तु हाउसिंग फाईनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड के लीगल मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वास्तु हाउसिंग फाईनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा ऋणी प्रितेश कुमार पिता बलवंत राय जैन व सह ऋणी ऋषभ पिता प्रितेश मारवाडी जैन व सिम्पल पति ऋषभ मारवाडी जैन निवासीगण वार्ड क्रमांक 13 उत्तम कुंज आलोट को 60,00,000 रुपये का होम लोन दिया गया था।
इन सभी ऋणियों द्वारा लोन की किश्तें समय पर जमा नहीं करने के कारण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रतलाम श्रीमती सपना भारती कतरोलिया के न्यायालय में केस दर्ज किया गया था, न्यायालय के आदेश पर 20 जुलाई 2026 को मकान नम्बर 133 उत्तम कुंज वार्ड क्रमांक 12 आलोट में स्थित वास्तु हाउसिंग फाईनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड को अधिपत्य में दिलाये जाने हेतु आदेशित किया गया था। उक्त आदेश के पालन में तहसील कार्यालय आलोट के अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा पंचानों के समक्ष गत 3 सितम्बर 2026 को बंधक सम्पत्ति का कब्जा वास्तु हाउसिंग को विधिवत् ताला लगाकर मुझ प्राधिकृत अधिकारी ईशान सिंह चौहान को सौंपा गया था, जिसका पंचनामा तैयार किया गया था।
इस बंधक सम्पत्ति की सुरक्षा हेतु टाईगर सर्विसेस लिमिटेड गार्ड कम्पनी के सुरक्षा गार्ड राजकुमार शर्मा को लगाया गया था इसने गत करीब 11.20 बजे मोबाईल पर सूचना दी कि मकान का पुर्व मालिक प्रितेश कुमार जैन अपने अन्य साथियो के साथ आया और जबरदस्ती दरवाजे पर लगी लोहे वेल्डिंग सील व तालो को इलेक्ट्रिक ग्लाईंडर मशीन से काटकर प्रितेश कुमार जैन घर के अंदर घुस गया है और अन्य सभी व्यक्ति भाग गये है।
बंधक संपत्ति पर इस तरह हुए कब्जे की सूचना पर टाईगर सर्विसेस लिमिटेड गार्ड कम्पनी के मालिक सनी मालवीय व डायल 112 पर फोन लगाकर सूचना किया। गार्ड राजकुमार शर्मा द्धारा पुलिस की मदद से घर के अंदर से प्रितेश कुमार मारवाडी जैन को घर से बाहर निकाला गया। प्रितेश कुमार मारवाडी व उसके साथियो के द्धारा हमारी बंधक सम्पत्ति मकान, जो विधिवत् हमारे कब्जे में था, का ताला व सीले तोडक़र गृह अतिचार कर बंधक सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।
