रतलाम के ग्राम धामनोद में भी सिम का फर्जीवाड़ा सामने आया

रतलाम
शहर के छत्रीपुल इलाके में फर्जी तरीके से मोबाईल सिम बेचने का मामला बीते दिनों सामने आया था। इसी तरह सैलाना थाना क्षेत्र के दुकानदार ने भी यही कृत्य किया है। मामले की जांच के बाद इसके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है।
सैलाना थाना प्रभारी की देखरेख में हुई मामले की जांच में पाया गया कि अनेक नम्बरों की सिमों का वितरण गलत लोगों को किया गया है। उपभोक्ता फर्म सायबर सेल से प्राप्त हुए कुछ मोबाईल नम्बरों के धारकों के खिलाफ पोर्टल पर शिकायते हुई थी। एसपी कार्यालय से मिली शिकायतों की जांच में पता चला कि यह सिम कान्हा पाटीदार निवासी धामनोद व गोविन्दसिंह देवड़ा निवासी धामनोद ने बेची थी। सिम धारक बगदीराम मालवीय निवासी अमलेटा थाना नामली ने बयान दिए कि इन्होने सिम वेंडर कान्हा पाटीदार व ऐजेन्ट गोविन्दसिंह देवड़ा से नही ली थी। इनके नाम और आधार कार्ड पर सिम कैसे जारी हुई है, इसकी इन्हे जानकारी नही है। इनकी सिम की रिपोर्ट एनसीआरबी पोर्टल पर की गई थी।
पूरी जांच व जानकारी में तथ्य सामने आए है कि आरोपी कान्हा पाटीदार व गोविन्दसिंह देवड़ा ने उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी कर फर्जी सिम जारी की है। इनका अपराध धारा 420 व 66 सी आईटीएक्ट है, इसलिए इनके खिलाफ उक्त धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
