क्राइम

जहरीली शराब ने गटक ली सात जिन्दगी..

चुनाव के दौरान गांव-गांव में परोसी जा रही है शराब, मरने वालों के गांवों में चीख पुकार

बिहार सहित अन्य राज्यों में जहरीली शराब से होने वाली मौतों के बाद अब उत्तरप्रदेश के इलाके भी जहरीली शराब की जद में आने लगे है। खबर हरिद्वार से आई है कि यहां के पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़, शिवगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में जहरीली शराब पीने के बाद आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जहरीली शराब से होने वाली मौतों के बाद जिम्मेदारों के नीचे से जमीन खिसकने लगी है, वही मरने वालों के गांव में हाहाकार का वातावरण निर्मित हो चुका है। यह शराब चुनावों के चलते परोसी जा रही थी। हंगामे के बाद पुलिस प्रत्यासियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
ग्रामीणों की माने तो हरिद्वार जिले के देहात में कच्ची शराब बनाने और तस्करी करने का धंधा बड़े पैमाने पर होता है। दो साल पहले भगवानपुर और झबरेड़ा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में जहरीली शराब पीने से 50 से ज्यादा ग्रामीणों की मौत हो गई थी। इसी शराब से सहारनपुर जिले में भी 30 से ज्यादा ग्रामीण अकाल मौत का शिकार हो गए थे।
इधर बीते दिनों से जब जहरीली शराब से लोगों के मरने का सिलसिला जारी हुआ तो लोगों ने जंगल से लकड़ी लाकर आनन-फानन में बिना पोस्टमार्टम शवों का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया था। यहां जहरीली शराब से मरने वालों में 32 से 60 साल की आयु के लोग शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button