क्राइम

०+ की जगह चढ़ा दिया AB+ रक्त, युवक की मौत

परिजनो ने किया विरोध प्रर्दशन, शासन ने शुरु कराऊ जांच

सडक़ दुर्घटना में घायल होकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाए गए युवक को अस्पताल वालों ने ओ पाजीटिव की जगह एबी पाजीटिव का रक्त चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौत होई गई। राज्य शासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की रिपोर्ट शीघ्र ही सौपने के निर्देश दिए है। ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
मामला जयपुर के एसएमएस अस्पताल से डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही का है। यहां सडक़ हादसे में घायल मरीज को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. लापरवाही के चलते उसे गलत खून चढ़ा दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए शव लेने से इनकार कर दिया. घटना से नाराज कई संगठनों ने मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन किया और मेडिकल कॉलेज तक रैली निकाल कर कार्रवाई की मांग की है.
बताया जाता है कि बांदीकुई के रहने वाले 23 वर्षीय सचिन शर्मा का 12 फरवरी को रोड़ एक्सीडेंट हुआ था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे इलाज के लिए कोटपुतली भेजा गया था. यहां से उसे एसएमएस के ट्रामा सेंटर में रैफर किया गया था। जहां गलत रक्त चढ़ाए जाने से इसकी दोनो किड़निया खराब हो चुकी थी, और बाद में इसकी मौत हो गई। सचिन परिवार का पालन पोषण करने वाला इकलौता बेटा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button