Product by Red Chilis

प्रेम विवाह करने वाली युवती के परिजनों ने पति पत्नी पर हमला किया

रतलाम
जिले के बरखेड़ा इलाके में लगभग डेढ़ माह पूर्व प्रेम विवाह कर चुके प्रेमी जोड़े को रास्ता रोककर युवती के परिजनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवती का उपचार मंदसौर में होना बताया जा रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कायमी की है।
फरियादी के अनुसार डेढ़ माह पूर्व से इसके साथ युवती पत्नी बनकर रह रही है। गत 27 अगस्त को आलोट पुलिस इनके घर आकर सर्च वांरट के जरिए युवती को अपने साथ ले गई थी। आलोट एसडीएम के यहां युवती के बयान हुए और युवती ने प्रेमी के साथ जाने की सहमति दी थी। जिस पर इन दोनो को साथ रहने की अनुमति दी गई थी। एसडीएम कार्यालय से बाहर आने के बाद यह सभी फरियादी अपनी पत्नी और पिता के साथ चार पहिया वाहन से मंदसौर जा रहे थे। तभी बरखेड़ा आलोट मार्ग पर रौनक उसकी गाड़ी से आया और फरियादी की गाड़ी के आगे अपना वाहन लगा दिया और तीनों को गाड़ी से बाहर आने के लिए ललकारने लगे। जब यह बाहर नही आए तो रौनक व इसके साथियों ने गाड़ी के कांच फोड़ दिए और युवती, इसके पति और ससुर के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान युवती का मंगलसूत्र भी तोड़ दिया गया। यहां हंगामा होते देख आसपास के लोग एकत्र हुए तो रौनक व इसके साथ वहां से फरार हो गए। युवती को मंदसौर अस्पताल में इलाज के भर्ती कराने के बाद फरियादी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button