Product by Red Chilis

विवाहिता का फोटो एडिट कर वायरल करते ही आने लगे अश्लील काँल

रतलाम
शहर थाना क्षेत्र की एक काँलोनी की रहवासी विवाहता का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस फोटो के वायरल होते ही विवाहिता के पास कई अश्लील काँल आने लगे है। महिला ने अपने परिजनों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता के मोबाईल पर व्हाटशाप पर अननोन नम्बर से एक काँल आया जिसमें सामने वाला अश्लील बाते कर रहा था। महिला ने इस काँल को बंद कर दिया। उसके बाद से लगातार अलग अलग नम्बरों से इनके पास फोन आने लगे और सभी फोन करने वाले गलत इरादे से व्हाटशाप काँल करते आ रहे थे। इनमेें से कुछ नम्बर दस डिजिट से अधिक के होने से महिला डर गई थी।
महिला ने यह बात अपने पति सहित अन्य परिजनों को बताई। इस तरह की करतूत करने वाले बदमाश ने महिला का नम्बर व चित्र कई ग्रुपों में भी शेयर किया था। इनके पास आए 881587142 …. नम्बर से एक मैसेज भी आया, जिसे फरियादिया पहचान गई। यह किसी कस्तुरबा नगर निवासी विशाल का बताया जाता है, जो महिला के ससुराल पक्ष से जुड़ा बताया जाता है। महिला के अनुसार विशाल नामक व्यक्ति ने इनके पारीवारिक फोटो में से इनका फोटो निकाल कर उसे ऐडिट किया और सोशल मीडिया में वायरल किया था। मामले की शिकायत थाने में की गई है।

Related Articles

Back to top button