
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में नाबालिग बच्चियों का रेप और हत्या के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीडि़त लड़कियों के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, एक पक्का घर और खेती के लिए जमीन देने की घोषणा की है। इसके साथ ही सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए और एक महीने के भीतर दोषियों को सजा दिलाने का प्रयास किया जाए।
