क्राइम

प्रेमी पर शक: महिला की हत्या कर शव गाढ़ा और भुट्टे के पौधे उगा दिए

पुलिस ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खुदाई करवा कर शव बरामद किया, प्रेमी की तलाश जारी

एक बेटा अपनी बहन के साथ अपनी मां की तलाश कर रहा था। ये दोनो अपने मां के प्रेमी के घर भी गए,मगर वहां बताया गया कि मां रायपुर किसी काम से गई है। बेटे को दो सप्ताह बाद प्रेमी के बरामदे में कुछ अजीब नजर आया तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पाया कि कुछ स्थान पर भुट्टे के पौधे लगे हुए है। जब खुदाई कराई तो नीचे महिला की क्षति-विक्षित लाश पाई गई थी। पुलिस का शक प्रेमी पर है, मगर प्रेमी फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर है, जिसे शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
मामला रायगढ़ चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार जशपुर कुनकुरी निवासी शांति यादव इस महिने की पहली से किसी को नजर नही आ रही थी। परिवार ने मोबाईल किया जो बंद था। महिला का बेटा अपनी बड़ी बहन के साथ मां को जगह-जगह तलाश करते हुए मां के प्रेमी अजय यादव के घर पहुचा तो वहां जवाब मिला कि शांति तो किसी काम से रायपुर गई है।
बेटे ने इसी दौरान पाया कि अजय यादव के घर के पीछे की जमीन में कुछ गड़बड़ है। उसने मामले की सूचना पुलिस को पहुचाई तो पुलिस ने रविवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जब संदिग्ध स्थल की खुदाई की तो वहां से उन्हें एक महिला की लाश बरामद हुई। जिसे परिवार ने मृतका शांति यादव के रूप में शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। महिला जिस अजय यादव के साथ रहती थी उसे ही केस में मुख्य संदेही माना जा रहा है। फिलहाल संदेही अभी फरार है। पुलिस मामले में जांच करने में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button