क्राइम

चारों और चोर मचाए शोर: बहन से मिलने गई महिला और घर में चोर हाथ साफ कर गए

रतलाम
शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में चोरों का शोर तेजी से जारी है। बीते दिनों जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बरवड़ क्षेेत्र में रहने वाली महिला सनसिटी में रहने वाली अपनी बहन के घर मिलने गई थी। दूसरे दिन सुबह इसकी पड़ोसी ने बताया कि तुम्हारे घर का ताला टूटा हुआ है। जब महिला अपने घर पहुची तो घर का ताला टूटा हुआ था और घर का सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था।
महिला के अनुसार घर में डिब्बे के अन्दर रखे मेरे पुराने इस्तेमाली चांदे आयल सठ, कमर कंदोरा, पायल व मंगलसूत्र का पेंडल सोना का नगदी 2 हजार रूपये भी नहीं मिले । महिला ने संबधित थाने में कायमी कराई है।
नामली थाना क्षेत्र के मेवासा व भदवासा हाईवे पर अज्ञात बदमाशों ने ट्रक कटिंग कर 14 कट्टे लहसुन के चोरी कर लिए है। डूंढवा थाना कलायत जिला कैतल हरियाणा के रहने वाले ट्रक चालक ने शिकायत दर्ज कराई है कि इसने गत 20 अगस्त को नीमच में कर्नाटक आन्ध्रा रोड लाईन्स से 85 कट्टे लहसुन भरकर पिपलिया मण्डी आया व पिपलिया मण्डी के वस्कराज ट्रेडिंग कम्पनी पिपलिया मण्डी जिला मंदसौर से 55 कट्टे लहसुन भरी थी । वहाँ से मैं रात्रि करीब 10.30 बजे अपनी ट्रक लेकर हावेरी के लिये निकला था । रात को जावरा के पास ढाबे पर रुका । ढाबे से सुबह करीब 05.00 बजे ट्रक लेकर निकला । मेरे पीछे पीछे आ रहे ट्रक के चालक ने मुझे बताया की तुम्हारी गाड़ी से मेवासा व भदवासा के बीच लहसुन के कट्टे उतर गये है । फिर मैंने गाड़ी के ऊपर चढक़र चैक किया तो मेरी गाड़ी के ऊपर ढँकी हुई तिरपाल कटी हुई थी । मैंने सामान चैक किया तो उसमे से लहसुन के 14 कट्टे कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी ट्रक की तिरपाल को काटकर लहसुन के कट्टे चोरी कर ले गया है ।
शहर के उकाला रोड़ जय भारत नगर में रहने वाले होकर नगर निगम में ठेकेदारी करने वाले युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि इसका गोदाम अर्जुन नगर में है। इस गोदाम में यह अपने काम का सामान रखते है। गत दिवस ये अपने गोदाम पर ताला लगा कर आए थे, और दूसरे दिन गोदाम पर पहुचे तो ताला टूटा हुआ था। अज्ञात बदमाश यहां से लगभग 40 हजार रुपए कीमती पुराना सलिया, गार्डर ईंगल, पुराना भंगार आदि चोरी कर ले गए।
उधर ग्राम रुपाखेड़ा में रहने वाले किसान के खेत से बदमाश झटका मशीन सहित अन्य उपकरण चोरी करते हुए पकड़ाए है। फरियादी के अनुसार यह अपने खेत की निगरानी कर रहे थे, तभी इन्होने देखा कि संजय भूरिया और उसका साथी राहुल उर्फ बाबा इनके खेत में रखी झटका मशीन, उसकी बेटरी और सोलर प्लेट चोरी करते पाए गए।
फरियादी ने अपने साथियों के साथ इनका पीछा किया और घेराबंदी कर संजय भुरिया को पकड लिया तथा उसका साथी राहुल अंधेरे का लाभ उठाकर वहा से भाग गया। संजय भुरिया को उसके द्वारा मेरे खेत से चोरी की गयी झटका मशीन, बेटरी एवं सोलर प्लेट के साथ लेकर थाना ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button