Product by Red Chilis
पानी पीने गए फल विक्रेता के गल्ले से 25 हजार चोरी हुए

रतलाम
शहर के सैलाना बस स्टेण्ड क्षेत्र में फल फू्रट की दुकान चलाने वाला व्यापारी समीप स्थित चाय की दुकान पर पानी पीने गया और लौटा तो दुकान के गल्ले से 25 हजार रुपए व हिसाब की डायरी गायब हो चुके थे।
मोचीपुरा स्थित मस्जिद के पीछे याकूब खान के मकान में रहने वाला फल विक्रेता ने शिकायत दर्ज कराई है कि मंगलवार रात लगभग 9 बजे यह चाय की दुकान पर पानी पीने के लिए होटल पर गया था। वहां से लौटा तो इसे दुकान में रखा गल्ला नजर नही आया। इस गल्ले में 25 हजार रुपए, आधार कार्ड और हिसाब की डायरी रखे हुए थे। कोई अज्ञात बदमाश ने इनके गल्ले पर हाथ साफ किया है। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है।
