Product by Red Chilis

रात एक बजे मोबाईल पर धमकी मिली-ये तेरी आखिरी नवरात्रि है

रतलाम
शहर के कस्तुरबा नगर में रहते हुए वाहन चालक का काम करने वाले युवक के मोबाईल पर रात एक बजे काँल कर जान से मारने की धमकी दी गई है।
फरियादी के अनुसार इनके मोबाईल पर 9893392453 नम्बर से काँल आया कि मै सोनू पंडित देसाई तेरी मौत बोल रहा हू। मोबाईल लगाने वाला लगातार फरियादी को गालियां देकर बोल रहा था कि ये तेरी आखिरी नवरात्रि है। फरियादी ने अपना मोबाईल बंद कर दौबारा बदमाश को काँल कर पूछा तो सामने से जवाब मिला कि वह राजेश सोंलकी बोल रहा है। राजेश सोंलकी ने बताया कि मेरे मोबाईल से चित्रांश उर्फ सोनू देसाई ने आपकों फोन किया था। फरियादी के अनुसार चित्रांश के खिलाफ फरियादी ने पूर्व में थाने में किसी मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की शिकायत संबधित थाने में की गई है।
उधर शहर के अलकापुरी स्थित अंबे चौक माताजी मंदिर पर चल रहे गरबे देखकर लौट रहे बीबीए थर्ड इयर के छात्र पर एक बदमाश ने हमला कर घायल कर दिया। छात्र का उपचार मेडिकल कालेज में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार छात्र गरबे देखने के बाद अपने बड़े पापा के घर जा रहा था, तभी आरजे कलेक्शन के समीप पहुचने के दौरान रिषी पिता साहेब राव धोते निवासी नयागांव आया और बगैर किसी विवाद के गालिया देने लगा। जब इसे गाली देने से रोका तो रिषी ने अपने हाथ में रखी चाय की बड़ी केतली से छात्र के सिर पर हमला कर घायल कर दिया। घायल छात्र यहां चिल्लाया तो रिषी जेब से चाकू जैसी वस्तु लेकर इसे मारने दौड़ा था। इसी बीच छात्र के मित्र अभिषेक व जितेन्द्र बौरासी आ गए और रिषी वहां से भाग गया। घायल छात्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से इसे मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296 (बी)115(20 व 351 (3) बीएनएस के तहत कायमी की है।

Related Articles

Back to top button