क्राइम

रेलवे प्लेटफार्म से 25 हजार की चूडिय़ों से भरा कार्टून ले गए बदमाश

 

रतलाम
स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर चार से अज्ञात बदमाश एक यात्री का चूडिय़ों से भरा कार्टून लेकर फरार हो गए। इसी तरह मंदसौर निवासी व्यक्ति की मोटर साईकल भी रतलाम स्टेशन परिसर से गायब हो गई। इसी तरह रतलाम-मेघनगर और नीमच स्टेशन के बीच चलती टे्रनों में भी यात्रियों का लाखों का माल चोरी हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार लखन पिता कमलचंग बागडिय़ा निवासी ग्राम झकनावदा थाना रायपुरिया जिला झाबुआ ने शिकायत दर्ज कराई है कि यह 28 सितम्बर को हिडोन सिटी रेलवे स्टेशन से उधना अमृत भारत एक्सप्रेस टे्रन से रात 10 बजे रतलाम आया था। प्लेटफार्म नम्बर 4 पर उतरने के बाद लखन वेटिंग हाल के बाहर बैठे थे, और इसकी नींद लग गई। सुबह 4.30 बजे इनकी नींद खुली तो इनके पास रखा चूडिय़ों का कार्टून गायब हो चुका था।
इन्होने आसपास के लोगों से पूछते हुए अन्य स्थान पर कार्टून की खोजबीन की मगर वह नही मिला। अज्ञात बदमाश इनकी नींद का फायदा उठाकर कार्टून ले गया था। लखन के अनुसार कार्टून में 25 हजार रुपए की कीमती चूडिय़ां भरी हुई थी। जीआरपी ने धारा 303 (2 ) बीएनएस का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
– उधर सब्जी मंडी चौराहा शामगढ़ जिला मंदसौर निवासी महेन्द्र सेठिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि इसने 27 सितम्बर को दोपहर रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 4 के बाहर सुलभ काम्पलेक्स के समीप अपनी बजाज पल्सर मोटर साईकल खड़ी की थी, जिसे अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए है। एमपी 14 एनजी 6771 नम्बर की मोटर साईकल की कीमत 45 हजार रुपए बताई गई है।
– रतलाम के घास बाजार (पिंजारवाड़ी) निवासी उस्मान पिता हसन फारुख ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई है कि वह डेमो टे्रन से इन्दौर से रतलाम की यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान इनके पास रखा लाल रंग का बेंग चोरी हो गया। बैग में चमक लेस, डायमंड रोल, कुन्दन, घुंघरू, मंगलसूत्र मोती स्टोन आदि सामान था जिसकी कुल कीमत 13600/- रूपये थी।
-इसी तरह गुरुदासपुर पंजाब निवासी सुरेन्द्र पिता मनोहर सोढ़ी ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीते दिनों वह अमृतसार रेलवे स्टेशन से बोरीवली जाने के लिए पश्चिमी सुपरफास्ट एक्सप्रेस टे्रन से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान इनके पास रखा बेंग मेघनगर स्टेशन के आसपास चोरी चोरी हो गया। बेंग में सोने की चूडिय़ा कीमत 1.50 लाख, ओपो का मोबाईल कीमत 10 हजार, नकदी 25 हजार रुपए रखे हुए थे।
– चित्तोडग़ढ़ राजस्थान की निवासी रतनीबाई पति रतनलाल जाट ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपनी बेटी चंचल और अरवीन के साथ बान्द्रा एक्सप्रेस टे्रन से रतलाम की यात्रा कर रही थी। इसी दौरान इनका पर्स चोरी हो गया। चोरी गए पर्स में 01 सोने का हार 02 तोले व कान की झूमकी 01 तोला व झुमकी की चैन 02 तोला व एक नाक की नथ 01 तोला कुल वजन 06 तोला आज से लगभग 18 से 20 साल पहले खरीदा था । उस समय सोने की किमत 180000/- रुपये थी । रतनीबाई के अनुसार पिपलियामंडी स्टेशन आते समय टे्रन की गति धीमी थी इसी दौरान 20-25 साल का लडक़ा मेरा बेंग लेकर उतरा था। जीआरपी ने धारा 305 (सी) के तहत कायमी की है।

 

Related Articles

Back to top button