मोबाईल हेंक कर तीन खातों से चार लाख उड़ाए

रतलाम
जिले के बड़ावदा थाना अन्तर्गत सदर बाजार में रहने वाले किराना व्यापारी मोबाईल हेंक कर अज्ञात बदमाश ने इनके तीन बैंक खातों से चार लाख निकाल लिए है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कायमी की है।
मिली जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय सत्यनारायण पिता चांजमल अजमेरा निवासी सदर बाजार बड़ावदा ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत दिवस इनके भतीजे रजत अजमेरा ने इनके मोबाईल में आए मैसेज दिखाते हुए बताया कि 17 से 25 सितम्बर के बीच तीन बैंक खाते से रुपए निकाले जाने के मैसेज आए है।
इनके बैंक खातों से 11,7999.45 लाख रुपए, 17,9998.48 लाख और 48000.65 रुपए यानि कुल 3 लाख 45 हजार 998 रुपए तीनों बैंक खातों से निकाले गए है। अजमेरा के अनुसार इन्होने अपने मोबाईल पर आए किसी ओटीपी को भी शेयर नही किया था। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318 (4) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
