सडक़ पर चीरहरण कर बहू के बदले बहू मांगी

रतलाम
जिले के ताल थाना अन्तर्गत ग्राम मरमियाखेड़ी में रहने वाली महिला के जेठ का लडक़ा इसी गांव के किसी व्यक्ति की पत्नी को भगाकर ले गया था। कुछ दिनों बाद इस परिवार ने महिला के साथ मारपीट करते हुए इसकी साड़ी खौल दी और महिला से बोले कि तेरे जेठ का लडक़ा हमारी बहू भगा कर ले गया है उसके बदले हम तेरे को साथ ले जाएगे। महिला ने मामले की शिकायत अपने पति के साथ पहुचकर थाने में दर्ज कराई है।
ग्राम मरमियाखेड़ी निवासी महिला के अनुसार विगत दिनों वह हेण्डपंप पर पानी भरने जा रही थी, तभी जैनाबाई नामक आकर बोली कि तुम्हारे जेठ का लडक़ा हमारी बहू को भगा कर ले गया है, उसका पता हमे बताओं। जब महिला ने कहां कि मुझे नही पता है कि वह दोनो कहां है। इसके बाद जैनाबाई व इसके साथ आए नाथुनाथ ने महिला के बाल पकडक़र उसे सडक़ पर गिरा दिया और मारते हुए इसकी साड़ी खीचने लगे। मारपीट करने वाले लोगों के अन्य साथी भी यहां पहुच गए और नाथुनाथ बोला कि तेरे जेठ का लडक़ा हमारे घर की बहू को भगाकर ले गया है उसके बदले हम तुझे ले जाकर अपने घर की बहू के रुप में रखेगे। मारपीट करने वालों ने धमकी दी है कि अगर हमारी बहू को नही लौटाया तो तुम्हे जान से खत्म कर देगे। महिला ने अपने पति के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है।
