Product by Red Chilis

रतलाम स्टेशन पर डाँसर के साथ मारपीट, नर्सिग कालेज प्रिसिंपल की गाड़ी फोड़ी

रतलाम
शहर के जवाहर नगर इलाके में रहते हुए डाँसिंग इवेंट में काम करने वाली युवती किसी काम से रतलाम स्टेशन गई थी, जहां दो बदमाशों ने इसके साथ मारपीट कर अभद्रता की है। जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
युवती के अनुसार वह 18 सितम्बर की रात किसी काम से स्टेशन गई थी। तभी रात 1. 35 बजे इसके पास अमन नामक युवक का फोन आया कि मेरा दोस्त तुमसे मिलना चाहता है। युवती ने जब मना किया तो अमन पिता जावेद निवासी अशोक नगर अपने दोस्त के साथ स्टेशन आ गया और आते ही गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगा और आसपास लोग आए तो ये दोनो वहां से भाग गए। जीआरपी ने अपराध धारा 296 (बी), 351(2), 115 (2), 3(5) बीएनएस का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है ।
उधर गंगासागर कालोनी निवासी होकर जिला अस्पताल में नर्सिग कालेज की प्रिसिंपल ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत दिवस इनके घर के सामने रहने वाले उमेश जाट व इसकी पत्नी ने इनकी बेटी को गालिया देना शुरु कर दिया। तो उमेश बोला कि तुम्हारी गाड़ी के नीचे कुत्ते बैठते है। इतना कह कर उमेश लाठी लेकर आया और प्रिसिंपल की स्विफ्ट डिजायर कार के पीछे हिस्से व साईड कांच को तोड़ते हुए नुकसान पहुचा दिया। इसके बाद उमेश ने धमकी दी कि अगर आगए से गाड़ी के नीचे कुत्ते बैठे तो तलवार से सबको खत्म कर दूगा।

Related Articles

Back to top button