बाजना,सहायक सचिव ने किया दुष्कर्म: पीडि़ता बोली- निलंबित करो

रतलाम
बाजना जनपद पंचायत क्षेत्र के सहायक सचिव ने एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया है। आज पीडि़ता ने सहायक सचिव को निलबिंत करने की मांग जिला प्रशासन से की है। प्रशासनिक अधिकारी ने मामला पुलिस अधीक्षक और जनपद पंचायत सीईओं को भेजते हुए प्रकरण के जल्द निराकरण के लिए इसे समय सीमा की बैठक में भी रखने के निर्देश दिए है।
रावटी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विवाहिता को सहायक सचिव 5 अप्रेल को पानी पिलाने का कहकर अपने घर ले गया था, और वहां इसने विवाहिता की इच्छा के विपरित दुष्कर्म किया है।
इसी तरह 10 अप्रेल को भी आरोपित सहायक सचिव ने अपने साथियों के साथ बाईक पर बैठा कर कही ले जाने और हरकत करने का प्रयास किया था, मगर मौके पर महिला के परिजन आते देख आरोपित भाग खड़ा हुआ था।
इस मामले की शिकायत रावटी थाना में की गई थी। जिस पर पुलिस ने धारा 64 (2) 140,351 (3) बीएनएस का प्रकरण दर्ज किया है। इदर महिला ने आज कलेक्ट्रेट पहुच कर अधिकारियों को पूरी जानकारी से अवगत कराते हुए सहायक सचिव ग्राम पंचायत उमर को नौकरी से निलंबित करने की मांग की है।

